उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़राज्य-शहर

अयोध्या में भी बनेगा मोम का म्यूजियम। रामायण काल का वर्णन होगा !

Ayodhya News U.P: दुनिया भर में मशहूर मैडम तुसाद के म्यूजियम को कौन नहीं जानता ! मोम से बने नामी गिरामी लोगों की मूर्तियां इस म्यूजियम में रखी जाती है। अब ऐसा ही म्यूजियम अयोध्या में प्रभु राम मंदिर के समीप बनाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ इस म्यूजियम की तैयारी भी कर दी गई है। यूपी के मुख्यमंत्री अयोध्या को सबसे मशहूर धार्मिक स्थल बनाने में जुटे हैं और हर समय वे कुछ ऐसा प्रयोग कर रहे जिससे अयोध्या की शान बढे। पहले उन्होंने डिजिटल आधारित गैलरी की शुरुआत की थी अब सीएम योगी मोम का म्यूजियम बनाने जा रहे हैं। इस म्यूजियम में रामायण काल से जुड़े लोगों की मूर्तियां लगाईं जाएगी। पुरे रामायण काल को इस म्यूजियम में रखा जायेगा।

Also Read: Latest Hindi News Today Live | News Watch India
अयोध्या में बनने वाले इस मोम के म्यूजियम में न केवल इस नगर के इतिहास को दिखाया जायेगा बल्कि देश के प्राचीन वैभव और रामायण काल के पात्रों के पुतले भी लगाए जायेंगे। इस म्यूजियम में त्रिआयामी प्रभाव पैदा करने वाली मूर्तियां व् चित्र लगाए जायेंगे। इस मोम म्यूजियम को बनाने की रुपरेखा अयोध्या नगर निगम ने तैयार की है। इस म्यूजियम को बनाने के लिए देशी -विदेशी फार्मों के साथ प्रस्ताव भी मांगे गए हैं। जो फर्म चयनित होगा उसके साथ 20 साल का करार किया जायेगा।

Read More News: Breaking Hindi Khabar Live Update’s
इस म्यूजियम के लिए अयोध्या नगर निगम ने शहर में ही अफीम को कोठी के पीछे की जगह को चिन्हित किया है। करीब दस हजार वर्ग क्षेत्र में प्रस्तावित इस म्यूजियम में आकर्षक के लिए कई चीजें बनाई जाएगी। निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रस्तावित मोम म्यूजियम में रामायणकालीन इतिहास की जानकारी के साथ ही पर्यटकों को देश के सांस्कृतिक व् सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास की भी जानकारी मिलेगी। यहाँ देश को मजबूत महापुरुषों की मोम की मूर्तियां भी लगाई जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि योजना के मुताबिक म्यूजियम में पर्यटक अधिक देर रुके इसके लिए भी इंतजाम किये जा रहे हैं। वैक्स म्यूजियम अयोध्या में तेजी से बन रहे राम मंदिर के करीब ही होगा। ताकि लोगों को वहां पहुँचने ज्यादा परेशानी नहीं हो। बता दें कि हाल में ही राम मंदिर के करीब बने रामकथा संग्रहालय में केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल गैलरी का निर्माण किया गया है।
यह योगी सब योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इस तरह से अयोध्या को राममय करने की तैयारी की जा रही है। अब जब मोम का रामायणकाल से जुड़े लोगों का म्यूजियम तैयार होगा तो अयोध्या की शान और भी बढ़ जाएगी ।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button