न्यूज़राज्य-शहर

बर्ड फ्लू की दस्तक से मचा हड़कंप, 9 महीने की बच्ची में मिला संक्रमण, क्या हैं लक्षण

Bird flu Cases : आई फ्लू के बाद अब बर्ड फ्लू की दस्तक हो चुकी है। देश भर में आई फ्लू की लहर देखने को मिली है। देश के अलग- अलग राज्यों से आई फ्लू के मामलें सामने निकलकर आए हैं। आई फ्लू से अभी देश उबर भी नहीं पाया था कि इसी बीच एक और खतरनाक बिमारी ने दस्तक दे दी है। अब बर्ड फ्लू नाम की बिमारी सामने आई है।

आई फ्लू के बीच अब बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बिमारी की पुष्टी हुई है। जिसका पहला मामला झारखंड में देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि झारखंड के रामगढ़ में एक नौ महीने की बच्ची में बर्ड फ्लू के नाम से जाने जाना वाला एवियन फ्लू (एच 3 एन 2) की पुष्टी हुई है। माइक्रोबायोलाजी विभाग के एचओडी मनोज कुमार ने बच्ची का सैंपल लिया। सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू पाया गया। बता दें कि बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दें कि बर्ड फ्लू ऐसी बिमारी है जो पक्षियों से इंसानों में फैलती है। ये बेहद ही खरतनाक वायरस होता है जो आमतौर पर पक्षियों को अपना शिकार बनाता है। लेकिन इसके वायरस अब इंसानों में भी फैलने लगे हैं।

Read: Health Update in Hindi | News Watch India

ऐसे फैलता है
ये भी जानना जरूरी है कि ये संक्रमण किन जानवरों से फैलता है। जो शायद आपके ही आस- पास मौजूद रहते हों उन्हें जानना आपके लिए बेहद ही जरूरी है इसका संक्रमण अमूमन मुर्गी, सूअर, और प्रवासीय जलिय पक्षियों से फैलता है। तो हो सके इन जानवरों से बच कर रहें। अगर आप किसी भी संक्रमित पक्षी या फिर जानवर के संपर्क में आतें हैं तो आपको भी हो सकती है। और पक्षियों के साथ साथ इंसानो की मौत हो जाती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद से इसके लक्षणों को जानना आपके लिए काफी जरूरी हो गया है। संक्रमित व्यक्ति को पहले तो सांस लेने में समस्या होगी और साथ में खांसी भी आने लगती है। इसके साथ आपको कफ, और सिर में दर्द के साथ पेट में दर्द होगा। उल्टी कई बार होने की संभावना रहती है। इस दौरान शरीर में थकावट सी महसूस होती होती है। अगर जरा सा भी आपको ऐसे लक्षण दिखते हैं तो बिना देर किए आप डॉक्टर के पास जाए ताकि सयम रहते इस बर्ड फ्लू नाम के संक्रमण का ट्रीटमेंट किया जा सके।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button