ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Opposition Unity Exercise: राहुल ,नीतीश और खड़गे ने भरी विपक्षी एकता की हुंकार अगले हफ्ते हो सकती है विपक्षी एकता पर बैठक।

Bihar Politics News! बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली (Delhi) में आज सुबह से ही विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। आज सुबह उनकी पहली मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से हुई। जानकारी के मुताबिक कई मसलों पर बात हुई। कहा तो यहां तक जा रहा है कि इस  रणनीति पर भी बात हुई है और नीतीश कुमार उस रणनीति को आगे बढ़ाने को तैयार हैं। खड़गे से मिलने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव और ललन सिंह के साथ राहुल गाँधी के आवास पर पहुंचे। राहुल ने शानदार स्वागत किया। नीतीश कुमार बेहद खुश नजर आये। बात हुई ,रणनीति बनी और फिर सबके साथ तस्वीर भी खिचाई गई। यह अद्भुत तस्वीर थी। राहुल गाँधी का बयां भी सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘यह सब विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास है। विपक्षी दलों को एक करने की प्रक्रिया होती है और उनका देश के लिए जो विजन है उसे हम विकसित करेंगे। जो भी पार्टियां हमारे साथ चलेगी ,हम उन्हें लेकर आगे बढ़ेंगे और विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे। देश और लोकतंत्र पर जो आक्रमण हो रहा है हम उसके खिलाफ एक साथ लड़ेंगे। ‘ बाद में राहुल गाँधी ने कि आज विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

राहुल और नीतीश की मुलाकात को काफी अहम् माना जा रहा है। अब तक बहुत से नेता विपक्षी एकता के प्रयास करते रहे हैं। इसके साथ ही संसद सत्र के दौरान कांग्रेस के आह्वान पर सभी विपक्षी दलों ने एकजुटता का परिचय भी दिया। राहुल के मामले से लेकर अडानी के मामले पर सभी विपक्षी एक दिखे भी। लेकिन अब मामला अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी से लड़ाई की है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल चाहते हैं कि सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़े। लेकिन कुछ दलों की अपनी कहानी है और अपने वोट बैंक भी। सपा अभी तक कहती रही है कि वह किसी के साथ  गठबंधन नहीं करेगी। टीएमसी भी कुछ यही राग अलापती रही है।

केसीआर भी कांग्रेस के बिना विपक्षी एकता की चाहत रखते हैं। अरविन्द केजरीवाल एकला चलो के नारे लगाते रहे हैं। ऐसे में विपक्षी एकता किस आधार पर होगी यह बड़ा सवाल आज भी है। लगता है नीतीश कुमार कुछ नया खेल कर सकते हैं। अन्य नेताओं की तरह वे ज्यादा बोलते नहीं। ऐसी सम्भावना है कि अब जब विपक्षी एकता की शुरुआत नए तरीके से हो रही है तो कोई नया फॉर्मूला भी निकल सकता है। अगर फॉर्मूला सटीक निकला तो बीजेपी की परेशानी बढ़ सकती है।

 उधर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने  ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है -‘राहुल गाँधी और हमने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अन्य नेताओं से मुलाकात कर जनता की आवाज को  एक साथ उठाने  नई दिशा देने का संकल्प लिया है।

ये भी पढ़े… Keshub Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन  केशब महिंद्रा का 99 साल की उम्र में निधन

खड़गे ने एक बात और भी कही जो काफी अहम् है। उन्होंने कहा कि ”आज हमने एक ऐतिहासिक मीटिंग  की है। हमने बहुत सी बातों पर चर्चा की है। हम सबने मिलकर यह तय किया है कि सभी पार्टियों को एकजुट करना है और आगे के चुनाव में एकजुट होकर लड़ना है। यही हमारा निर्णय हुआ है। ”

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button