ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

PM मोदी के ग्रीस यात्रा के मायने क्या है?

PM Modi Greece Visit: वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी अक्सर दुनिया की यात्रा करते रहे हैं लेकिन आज उनकी ग्रीस यात्रा बहुत कुछ बता रही है। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका (PM Modi South Africa Visit) गए थे ब्रिक्स की बैठक में हिस्सा लेने। जोहान्सबर्ग में उनका शानदार स्वागत हुआ और इस बैठक में पीएम मोदी (PM Modi ) ने कई अन्य देशों को भी ब्रिक्स का सदस्य बनाने की काेशिश भी की। असर ये हुआ कि इस बार की बैठक में 6 नए देश ब्रिक्स के सदस्य बने हैं। यह ब्रिक्स (BRICS Summit) की बड़ी उपलब्धि है।

pm modi news

लेकिन कहानी ये है कि पीएम मोदी ग्रीस (PM Modi Greece Visit) क्यों गए? वहां जाने से भारत को क्या लाभ हो सकता है और इसके साथ ही यह जानने की भी जरूरत है कि ग्रीस के साथ हमारे देश का क्या सरोकार रहा है? क्या सम्बन्ध रहे हैं?

प्रधानमंत्री मोदी जैसे ही एथेंस पहुंचे उनका जोरदार स्वागत किया गया। एथेंस एयरपोर्ट पर ग्रीस के विदेश मंत्री ने पहुंचकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी (PM Modi) का ये ग्रीस दौरा काफी अहम माना जा रहा है। भारत का कोई प्रधानमंत्री 40 साल बाद ग्रीस पहुंचा है। कहा जा रहा है कि ग्रीस के साथ कई समझौते हो सकते हैं। बता दें कि ग्रीस में प्रधानमंत्री का यह दौरा एक दिवसीय है। प्रधानमंत्री के साथ भारत के कई विभागों के लोग भी शामिल है और उम्मीद की जा रही है कई क्षेत्रों में ग्रीस के साथ मजबूत समझौते हो सकते हैं।

ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना सकेलारोपोलू (Katrina Sakellaropoulou) और प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस (Kyriakos Mitsotakis) से आज प्रधानमंत्री मोदी की मुलाक़ात होनी है। जानकारी के मुताबिक़ कई अहम मुद्दों पर इन नेताओं से बातचीत होगी। खबर के मुताबिक दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच भारत और ग्रीस के संबंधों में मजबूती लाने के साथ ही ट्रेड इन्वेस्टमेंट, शिपिंग, माइग्रेशन, डिफेंस जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी। खबर के मुताबिक ग्रीस और भारत के बीच और भी कई मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों देशों के बीच कई तरह के रोडमैप तैयार किये गए हैं। खबर के मुताबिक़ रक्षा क्षेत्र में भी कई डील होने की बात है।

pm modi latest news

Read: Hindi Samachar | Latest News in Hindi | News Watch India

पीएम मोदी (PM Modi) एथेंस में रह रहे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। खबर के मुताबिक बड़े पैमाने पर यहां भारतीय रहते हैं और ग्रीस के विकास में उनका बड़ा योगदान भी है। जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक ग्रीस में रह रहे भारतीयों को मोदी सम्बोधित करेंगे और भारत में निवेश करने को भी कहेंगे। दोनों देशों के बीच बिजनेस इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिले इसके बारे में भी पीएम मोदी भारतीयों को कहेंगे।

जो जानकारी मिल रही है ग्रीस के कई इलाकों से सैकड़ों लोग एथेंस पहुंच है। ये सभी भारतीय है। कहा जा रहा है कि ग्रीस में रहने वाले भारतीय पीएम मोदी (PM Modi) से मिलने के लिए काफी उत्साहित है। होटल में बड़ी संख्या में भारतीय मौजूद हैं और प्रधानमंत्री मोदी वहीं पहुंचकर सभी भारतीयों से मिलने वाले हैं और सम्बोधित भी करेंगे।

बता दें कि ग्रीस के साथ भारत का सम्बन्ध हजारों वर्ष पुराना है। इस देश के साथ भारत के ऐतिहासिक सरोकार भी है और धार्मिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध भी है। सिकंदर महान भी इसी देश के रहे हैं। एक समय था जब सिकंदर का राज दुनिया के अधिकतर इलाकों पर था। उसने भारत पर भी हमले की तैयारी की और झेलम नदी के किनारे तक पहुंच भी गया। उस समय पाटलिपुत्र में धनानंद का शासन था और चन्द्रगुप्त मौर्य का उदय हो रहा था। देश के भीतर बौद्ध धर्म और सनातन के बीच लड़ाई भी चल रही है। लेकिन इन सबके बीच सिकंदर को वापस लौट जाना पड़ा था। बाद में सिकंदर की मौत हो गई। लेकिन ग्रीस और भारत के सम्बन्ध कभी खराब नहीं हुए। प्रधानमंत्री मोदी उनके संबंधों को और मजबूत करने ग्रीस पहुंचे हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button