Live UpdateSliderपश्चिम बंगालराजनीति

हिमंता ने राहुल गांधी को किया एक्सपोज़ तो ममता ने राहुल गांधी पर किया प्रहार, कहा दम है तो…!

Bharat Jodo Nyay Yatra Politics: झारखंड में सियासी हलचल के बीच राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 दिन तक संथाल परगना में रहेगी.।आज राहुल गांधी झारखंड के पाकुड़ के रास्ते संथाल परगना में प्रवेश करेंगे और फिर गोड्डा होते हुए देवघर जाएंगे। राहुल गांधी दोपहर करीब 3 बजे देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे।इस मंदिर के ट्रस्टी और गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को सलाह दी है।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

तो वहीं दूसरी ओर सियासत जमकर हो रही है, धर्मनिरपेक्षता के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी राहुल गांधी को घेरा।राहुल गांधी पर हमला बोलने में राहुल गांधी भी कहां पीछे रहने वाले थे, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उस दावे ने सनसनी फैला दी है। जिसमें उन्होंने है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया है। हिमंता का कहना है कि बॉडी डबल की पहचान भी कर ली गई है।

हिमंता का बयान, क्यों मचा घमासान?

कांग्रेस नेता राहुल गाधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक और विवाद में फंसती नज़र आ रही है18 से 25 जनवरी के बीच… जब ये यात्रा असम से गुजर रही थी.। उस दौरान राहुल गांधी ने अपने एक हमशक्ल का इस्तेमाल किया था। ये सनसनीखेज दावा किसी और ने नहीं बल्कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने किया है।

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम में यात्रा के दौरान राहुल गांधी नहीं, उनका बॉडी डबल भीड़ का उत्साह बढ़ा रहा था। विवाद के बाद राहुल का बॉडी डबल चुपचाप गुवाहाटी से निकल गया। और वो राहुल के साथ यात्रा में गुवाहाटी से बंगाल नहीं गया। हिमंता के मुताबिक राहुल गांधी के हमशक्ल की पहचान कर ली गई हैऔर कुछ दिनों में वो पूरा खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने उस बॉडी डबल की पहचान कर ली है,जिसका इस्तेमाल यात्रा के दौरान राहुल की ओर से किया गया। असम में पीएम मोदी की निर्धारित यात्रा ख़त्म होने के बाद मैं इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

एक तऱफ तो राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी को 2024 चुनाव में हराने के लिए बनाए गए I.N.D.I.A गठबंधन की गांठें एक-एक कर खुलती जा रही है। पहले नीतीश का गठबंधन छोड़ना और अब ममता बनर्जी का सीधे-सीधे कांग्रेस पर हमला। ये बता रहा है चुनाव से पहले तक गठबंधन बना रहे, तो बहुत बड़ी बात होगी। ममता बनर्जी ने कांग्रेस की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के 40 सीटें जीतने को लेकर भी संदेह है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ममता बनर्जी ने फोटो खिंचवाने के लिए तमाशा करार दिया और चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस बीजेपी को पीएम मोदी की सीट पर हराकर दिखाए।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button