ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

कब है हरियाली तीज और क्यों मनाया जाता है यें त्योहार , जानें इसके महत्‍व, शुभ मुहूर्त और पूजाविधि

Hariyali Teej 2023 Date: हरियाली तीज आने वाली है हरियाली तीज सावन के माह के शुक्ल पक्ष की तीज को कहा जाता हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं। इस पर्व को महिलाएं अपनी सहेलियों के संग अक्सर अपने मायके में मनाती हैं। आइए जानते हैं इस लेख के द्वारा पर्व से जुड़ी रोंचक बातें और मान्यताएं।

आपको बता दें इस वर्ष हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहा जाता है। इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए व्रत करती हैं और भगवान शंकर व माता पार्वती की पूजा- अर्चना करती हैं। कुछ जगहों पर कुंवारी कन्याएं भी अच्छा पति पाने के लिए भी तीज का व्रत रखती हैं। हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ मिलकर पेड़ पर झूला डालती है और सावन के गीत गाकर इस पर्व की खुशियां मनाती हैं। इस दिन हरे रंग का विशेष महत्व होता है इसलिए इस दिन हरी साड़ी के साथ हरी चूड़ियां भी पहनने का प्रचलन है।

Also Read More : Latest Bollywood Hindi News | Breaking Hindi News | News Watch India

हरियाली तीज को लेकर ऐसे कहा जाता है कि यह व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने भोलेनाथ को अपने वर के रूप में पाने के लिए किया था। इस व्रत को करने से वर की दीर्घायु के अलावा संतान प्राप्ति की इच्छा भी पूरी होती है। इस व्रत को करने से महिलाओं को शिव-पार्वती जैसा अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज का त्योहार मुख्य रूप से हरियाणा (haryana), पश्चिमी उत्त‍र प्रदेश, पंजाब (punjab) और राजस्थान (rajasthan) में मनाया जाता है।

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

आपको बता दें हरियाली तीज (Hariyali Teej ) इस साल 18 अगस्त की रात 8 बजकर 1 मिनट से प्रारंभ होकर 19 अगस्त को देर रात 10 बजकर 19 मिनट तक होगी। इसलिए उदय तिथि की मान्यता के मुताबिक तीज का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।

ऐसे मनाई जाती है हरियाली तीज

हरियाली तीज के दिन कुछ जगहों पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और कुछ जगहों पर महिलाए फलाहार करके तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इस दिन हरे रंग को खास महत्व दिया जाता है और सिर से पांव तक महिलाएं हरे रंग का श्रृंगार करती हैं। हरे रंग को बुध से जोड़ा जाता है। इस दिन हरा रंग धारण करने से बुध मजबूत होता है और संतान सुख की प्राप्ति होती है। और घर परिवार में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है।

Also Read More: Latest Hindi News | Live Hindi News | News Watch India

हरियाली तीज की पूजाविधि
जानकारी के मुताबिक बता दें हरियाली तीज के दिन महिलाओं को सुबह जल्दीं उठकर स्नाेन करना चाहिए और नए वस्त्र धारण करने चाहिए। उसके बाद सोलह श्रृंगार करें और पूरे दिन व्रत करें। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करें। पूजा करने के लिए एक लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर भोले परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। इस दिन भगवान को भी नए वस्त्र पहनाएं। पूजा सामग्री भगवान को अर्पित करें और उसके बाद हरियाली तीज की कथा का पाठ करके यह पूजा संपन्न करें। आरती करके भगवान को भोग लगाएं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button