ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजस्थान

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना का किसको मिलेगा लाभ, कैसे उठाए इस योजना का लाभ यहां जानें पूरा प्रोसेस

Rajasthan Indira Gandhi Smart Phone Scheme: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में गुरुवार 10 अगस्त, 2023 को इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना (Indira Gandhi Smart Phone Scheme) की शुरुआत की। इस योजना के तहत पंजीकृत 40 लाख महिलाओं और लड़कियों को फ्री में स्मार्टफोन बांटे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को जयपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और स्कूली छात्राओं को फ्री इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्टफोन और सिमकार्ड बांटे हैं। चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि राजस्थान की महिलाएं ये स्मार्टफोन फोन कैसे पा सकती हैं?

Indira Gandhi Smart Phone Scheme ashok gehlot

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना क्या है?

आपको बता दें इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना (Indira Gandhi Smart Phone Scheme) राजस्थान सरकार की तरफ से शुरू की गई एक योजना है, जिसके माध्यम से चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को मुफ्त में स्मार्ट फोन दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत महज 1.3 करोड़ महिलाओं को फ्री में स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें 3 वर्ष तक के लिए मुफ्त में डेटा और कॉलिंग सुविधा दी जाएगी। सबसे अहम बात तो यह है कि हर महीने महिलाओं को मुफ्त में 5GB internet Data मिलेगा।

Indira Gandhi Smart Phone Scheme

Read: Rajasthan Latest News in Hindi | News Watch India

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के पहले चरण के तहत महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन बांटे जाने हैं। सीएम गहलोत ने गुरुवार को योजना की शुरुआत की, जिसमें 400 से अधिक मोबाइल वितरण कैंप का उद्धाटन किया गया। जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने महिलाओं को मोबाइल फोन बांटे। कार्यक्रम को लॉन्च करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन किया, जिसके बाद पंचायतों में महिलाओं को सम्मान मिला। प्रधानमंत्री समेत कुछ विपक्षी लोग कहते हैं कि ये रेवड़ियां बंट रही हैं। ऐसा बोलकर वे लोग महिलाओं की बेइज्जती कर रहे हैं। जबकि यह महिलाओं का सशक्तिकरण है।

स्मार्टफोन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बनेगा। हम लोग 2030 का विजन लेकर चल रहे हैं। उस वक्त मुख्यमंत्री कौन होगा यह कोई नहीं जानता, लेकिन प्रोसेस बना होना चाहिए।

राजस्थान की कई महिलाओं को अभी भी इस योजना की जानकारी नही हैं, वह इस योजना के तहत मोबाइल फोन पाने का लाभ नहीं उठा पा रही हैं। लेकिन अशोक गहलोत सरकार की तरफ से बांटे जा रहे स्मार्टफोन को कैसे हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको एक-एक स्टेप के जरिए बताएंगे

स्मार्टफोन पाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले मोबाइल पर Janadhar e-wallet Install करें।
  • महिला का IGSY पोर्टल पर E- KYC होगा।
  • PAN card की डिटेल IGSY पोर्टल पर भरें।
  • इसके बाद लाभार्थी को 3 फॉर्म दिए जाएगें।
  • महिला लाभार्थी फॉर्म को लेकर mobile company में जाए।
  • लाभार्थी को डाटा प्लान और सिम का चयन करना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल फोन का चयन करें।
  • Documents को scan करके IGSY पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।
  • लाभार्थी के ई-वॉलेट में प्रक्रिया पूरी होते ही 6800 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएगें।
  • दिए हुए पैसों से लाभार्थी मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीद पाएगें।

मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए क्या हैं जरूरी

  • यह फोन चिरंजीवी परिवार की महिलाओं को मिलेगा।
  • मूल रूप से महिला राजस्थान की होनी चाहिए।
  • Adhar card से फोन नंबर लिंक होना चाहिए।
  • महिला के पास Janadhar card होना चाहिए
  • राशन कार्ड होना चाहिए
  • जनता की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से कैंप के भी आयोजन किया जाएंगे।

कौन सा मिलेगा स्मार्ट फोन ?

  • जानकारी के मुताबिक 6800 रुपये तक की कीमत का कोई भी फ़ोन लिया जा सकता है।

किस-किस को मिलेगा मोबाइल फोन

Indira Gandhi Smart Phone Scheme

बता दें शिविरों में लाभार्थी को अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुनने का अवसर मिला। पहले चरण में सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाली छात्राएं, उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राएं और विधवा/एकल महिला जिसको पेंशन मिलती हैं इसके अलावा साल 2022-23 में मनरेगा योजना (MGNREGA scheme) में पंजीकृत (registered) परिवारों की मुखिया महिला को मोबाइल फोन दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया ‘इससे राज्य की महिलाएं जागरूक होंगी और वे अपनी समृद्धि और प्रगति में ज्यादा हिस्सा ले सकेंगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button