ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

World Population: आबादी में चीन से भी आगे निकला भारत, जानें आज से कितने अरब हो गई दुनिया की जनसंख्या?

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक नए अनुमानों से पता चला है कि 2030 तक वैश्विक आबादी (World Population) करीब 8.5 अरब पहुंच जाएगी। इसके साथ ही UN ने 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब होने की गणना भी की है।

नवंबर 2022 को दुनिया की जनसंख्या (World Population) 8 अरब हो जाएगी। इसके साथ ही अनुमान ये भी है कि भारत अब चीन को पीछे छोड़ता हुआ जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर आ सकता है।
बता दें भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी (World Population) वाला देश है। वहीं चीन बीते कई सालों से लगातार आबादी के नज़रिए से पहले नंबर पर है लेकिन अब कई रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बढ़ती आबादी के वजह से भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ सकती है। अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक 15 नवंबर 2022 को जनसंख्या 8 अरब हो जाएगी और इसका कारण अब भारत की बढ़ती जनसंख्या को भी माना जा रहा है कि हम पहले पायदान में पहुंच सकते हैं।

आने वाले 70 सालों में आबादी को होगा ये हाल

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक नए अनुमानों से पता चला है कि 2030 तक वैश्विक आबादी (World Population) करीब 8.5 अरब पहुंच जाएगी। इसके साथ ही UN ने 2050 तक दुनिया की जनसंख्या 9.7 अरब और 2100 तक 10.4 अरब होने की गणना भी की है। ज्यादातर उन देशों में ही जन्म दर में बढ़ोतरी देखी जा रही है जहां प्रति आय बेहद कम है और UN की इसी गणना के मुताबिक 2023 में भारत के नाम एक और उपलब्धि हो जाएगी। इसी के साथ चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत देश दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।

1 अरब आबादी में लगा 12 साल का वक्त

वहीं चिंता की बात यह है कि 1950 के बाद पहली बार ऐसा दौर आया है जब जनसंख्या बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। 2020 में जनसंख्या बढ़ोतरी की दर 1 फीसदी से भी कम हो रही है। जनसंख्या को लेकर 2022 में सामने आए UN के इस अनुमान के मुताबिक पिछले कुछ दशकों में कई देशों में प्रजनन क्षमता तेजी से गिरी है। विश्व की आबादी का दो-तिहाई हिस्सा ऐसे क्षेत्र में रहता है, जहां महिलाओं की प्रजनन दर 2.1 फीसदी से भी कम है और यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि दुनिया की आबादी को 7 अरब से बढ़कर 8 अरब होने में 12 साल का वक्त लगा है।

यह भी पढ़ें: यूपी उपचुनावः तीनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा, भाजपा ने डिंपल के मुकाबले शाक्य को उतारा

आगे लग सकता है 15 साल का समय

लेकिन अब 8 अरब से इसे 9 अरब होने में करीब 15 साल का समय लगेगा। इससे पता चलता है कि दुनिया में जनसंख्या वृद्धि की दर में कमी आ रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 61 देशों या क्षेत्रों की आबादी में 2022 और 2050 के बीच 1 फीसदी की कमी होने का अनुमान है। इसका कारण प्रजनन क्षमता के निरंतर कमी आना और कुछ मामलों में प्रवासी जीवन की मजबूरी को भी बताया जा रहा है।

अमेरिका 2022 की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 2 क्षेत्रों यानी भारत और चीनी क्षेत्र से सबसे ज्यादा जनसंख्या बढ़ोत्तरी हुई है। अनुमान के मुताबिक दोनों ही देशों की आबादी का अनुमान 1.4 अरब से ज्यादा लगाया गया, वहीं आने वाले समय अर्थात् 2050 तक दुनिया की आबादी में होने वाली बढ़त भारत, पाकिस्तान, मिस्र, कांगो, इथियोपिया, फिलीपींस, तंजानिया और नाइजीरिया जैसे देशों पर केंद्रित है।
तो अमेरिका की 2022 जनसंख्या वृद्धि रिपोर्ट के मुताबिक बढ़ती जनसंख्या में चीन और भारत का सबसे ज्यादा योगदान है। वहीं इसमें कई गरीब देश भी अशिक्षा के चलते भागीदार बनते जा रहे हैं।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button