न्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराजनीतिराज्य-शहर

Mumbai Rally News & Update INDIA alliance: मुंबई में विपक्षी नेताओं की फौज, तो तमिलनाडु में ‘सीना’तान खड़े मोदी!

Mumbai Rally News & Update INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। लिहाजा अब सभी राजनीतिक दल जनता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।  नेताओं में एक दूसरे को मात देकर आगे निकलने की होड़ मच गई है।  NDA हो या INDIA गठबंधन, सभी खेमे शक्ति प्रदर्शन में जुट गए हैं। एक ओर आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की अगुवाई में NDA ने 24 की जंग में अपना दमखम दिखाया। चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने एकजुटता का संदेश दिया। पीएम मोदी के साथ NDA के इन सहयोगियों की गजब की बॉन्डिंग दिखाई दी.. इन्होंने संदेश दिया कि मिशन 2024 के लिए पीएम मोदी की अगुवाई में NDA पूरी तरह तैयार है। तो वहीं मुंबई में विपक्षी गठबंधन के नेता मोदी के खिलाफ लामबंद हुए। राहुल की न्याय यात्रा के बहाने INDIA गठबंधन ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है। इस रैली में राहुल का साथ देने के लिए विपक्ष के कई नेता मौजूद रहे।

एक तरफ मुंबई में इंडिया गठबंधन की महारैली थी, तो वहीं दूसरी ओर पलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष को घेर रहे थे तो यहां से करीब 900 किलोमीटर दूर विपक्ष के नेताओं ने भी बीजेपी और मोदी के खिलाफ आवाज बुलंद की।  मोदी को तीसरे टर्म से रोकने के लिए कांग्रेस ने मुंबई में महारैली की और बीजेपी को घेरने के लिए मैदान चुना मुंबई का शिवाजी पार्क। कांग्रेस की ये रैली तो थी राहुल की न्याय यात्रा के समापन समारोह की..लेकिन मकसद था इस बहाने INDIA गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन करना.. इस मेगा रैली में गठबंधन के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए।

जिनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, NCP शरद गुट के अध्यक्ष शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शिवसेना उद्धव गुट के आदित्य ठाकरे, PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रैली में शामिल हुईं।विपक्ष के इन सभी नेताओं ने 24 की जंग में एकजुटता का संदेश दिया और एक सुर में पीएम मोदी और बीजेपी को निशाने पर लिया।  6600 किलोमीटर चली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस ने कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की.. और यात्रा खत्म होने के बाद इंडिया गठबंधन के साथियों ने मोदी को रोकने के लिए हुंकार भरी

NDA की ओर से पीएम मोदी कमान संभाले हुए हैं तो न्याय यात्रा के जरिए राहुल ने विपक्ष की आवाज बनने की कोशिश की लेकिन मोदी के मुकाबले राहुल अभी काफी पीछे हैं। 24 के रण के लिए दोनों नेताओं के बीच टक्कर 501 और 358 पर चल रही है.. प्रधानमंत्री 17 राज्यों की 501 सीटों को कवर कर चुके हैं तो वहीं राहुल अपनी यात्रा के जरिए अभी तक 15 राज्यों की 358 सीटों तक ही पहुंच सके हैं। इनमें 5 राज्यों की 228 सीटें ऐसी हैं, जहां NDA और I.N.D.I.A के बीच आमने-सामने की टक्कर है.. ये राज्य हैं.. उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र हैं।

बहरहाल, अब चुनाव नजदीक है….लिहाजा नेता अब एक दूसरे पर हमले भी तेज कर रहे हैं और हर कोई जीत की हुंकार भर रहा है। देखना ये होगा की जनता के दरबार से किसको जीत मिलती है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button