ट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुडमनोरंजन

वायरल हुई परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पहली तस्वीरें, शादी में क्यों शामिल नहीं हुई प्रियंका चोपड़ा?

Raghav Parineeti Ki Shaadi: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra- Raghav Chadha) की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिर दोनों ने तस्वीरें साझा कर दिए हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर कोई भी आहें भर सकता है।

Parineeti Chopra- Raghav Chadha

Read: Bollywood Latest News in Hindi | Entertainment News in Hindi | News Watch India

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राजनेता राघव चड्ढा (Parineeti Chopra- Raghav Chadha) की बड़ी धूम ‘Punjabi wedding of the year’ के नाम रहा। बधाइयों का सिलसिला अभी तक जारी है क्योंकि परिणीति और राघव आखिरकार 24 सितंबर यानि रविवार को उदयपुर के लीला पैलेस में एक खूबसूरत शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया की कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हुईं। फैंस जिन तस्वीरों का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनकी खुशी के लिए कपल ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें साझा की हैं।

आपको बता दें इस प्यारे कपल ने झीलों के शहर की खूबसूरत जमीन पर शादी रचाई और अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। परिणीति मनीष मल्होत्रा (manish malhotra) के बेज रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, साथ ही उतने ही खूबसूरत गहने भी थे जो उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे। इस बीच, राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन की गई एक आइवरी रंग की ड्रेस में बहुत अच्छे लग रहे हैं। खूबसूरत तस्वीरों में यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का प्यारा कैप्शन

सोशल मीडिया (social media) पर तस्वीरों को साझा करते हुए परिणीति और राघव (Parineeti Chopra -Raghav Chadha) ने कैप्शन दिया, ‘नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। हमारा साथ हमेशा के लिए अब शुरू होता है।’

Parineeti Chopra- Raghav Chadha

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का रिश्ता

यह कपल अपनी लव स्टोरी को मीडिया से छुपाए रखने में कामयाब रही। जब दोनों को 1-2 बार एक साथ स्पॉट किया गया तो उनके डेटिंग की अफवाहें उड़ गईं। उन्हें पहली बार मार्च में पेपाराज़ी ने स्पॉट किया था। बता दें राघव और परिणीति की सगाई इस साल 13 मई को कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में हुई थी। उनके सगाई में मनीष मल्होत्रा, प्रियंका चोपड़ा और कई राजनेता शामिल हुए थे।

शादी में क्यों शामिल नहीं हुई प्रियंका चोपड़ा?

आखिरकार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra ) शादी के बंधन में बंध चुकी। इस साल अभिनेत्री अथिया शेट्टी और कियारा आडवाणी के बाद एक और बॉलीवुड सेलेब ने अपने हाथ पीले कर लिए हैं। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में वो मिस चोपड़ा से मिसेज चड्ढा बन गई हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और सांसद राघव चड्ढा से उन्होंने शादी रचा ली है। अब उनकी ताई मधु चोपड़ा (Madhu chopra) यानि प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की माँ ने शादी की पूरी डिटेल्स दी है। बताया कि कैसी रही शादी और प्रियंका इस इवेंट में क्यों शामिल नहीं हुई। इतना ही नहीं, दुल्हन शादी के जोड़े में कैसी लग रही थीं, ये भी बताया।

दरअसल, 24 सितंबर यानि रविवार को शादी और रिसेप्शन पार्टी के बाद हर कोई मुंबई के लिए रवाना हो गया। लेकिन उससे पहले पेपाराजी ने सभी को उदयपुर एयरपोर्ट (Udaipur airport) पर स्पॉट किया। यहां प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी दिखाई दी। जो खूब सारे लगेज के साथ नजर आई। यहां पैप्स ने उनसे कई सारे सवाल किए, जिसके उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिए।

Parineeti Chopra- Raghav Chadha

कैसी लग रही थी परिणीति चोपड़ा?

मधु चोपड़ा (madhu chopra) से एक पपाराजी ने पूछा कि कैसी रही शादी और प्रियंका चोपड़ा क्यों शामिल नही हुई? तो मां मधु चोपड़ा ने जवाब दिया शादी अच्छी थी और प्रियंका काम में व्यस्त है उस कारण से शामिल नहीं हो पाई। फिर उनसे सवाल हुआ कि उन्होंने कपल को उपहार में क्या दिया तो मधु ने कहा कि कुछ नहीं, नो लेना-देना। मैंने मना कर दिया। शादी में खूब मजा आया। इसके बाद एक पैप्स ने पूछा कि शादी के जोड़े में परिणीति कैसी लग रही थीं, तो मधु ने बताया, ‘वो वैसे ही खूबसूरत है और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी।’

परिणीति चोपड़ा के शादी की फोटोज

इस वीडियो को देखने के बाद लोग मधु चोपड़ा की तारीफ कर रहे है। उन्हें सच्चा और रियल बता रहे हैं। वहीं, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti Chopra -Raghav Chadha) की शादी की फोटो आ चुकी हैं। अभिनेत्री ने खुद इंस्टाग्राम (instagram) पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए सफर अब शुरू होता है।’ प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) ने भी कैप्शन पर रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा, मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।

Parineeti Chopra- Raghav Chadha
Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button