Live UpdateSliderट्रेंडिंगधर्म-कर्मलाइफस्टाइल

Google-Doodle Update’s Latest: गूगल डूडल में आज दिखी पारसी नवरोज़ की झलक

Google-Doodle Latest Update’s: पारसी नववर्ष को नवरोज भी कहा जाता है। नवरोज़ की शुरुआत आज यानि 19 मार्च 2024 मंगलवार को हो चुकी है। नवरोज 2024 को ध्यान में रखते हुए गूगल ने एक बहुत बढ़िया और शानदार डूडल का निर्माण किया है, जैसे गूगल का ऐप ओपन होता है और होमपेज पर ठीक सामने देखा जा सकता है। पारसीधर्म के में नवरोज़ को नए दिन की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। उत्तर भाग में जब वसंत की शुरुआत होती है तब पारसी नवरोज़ का त्यौहार मनाया जाता है। नवरोज़ की ख़ासियत ये है कि इस दिन रात और दिन लघभाग एक बराबर होते हैं।

आज डूडल में पारसी संस्कृति के जीवंत तत्वों को शामिल करके, Google ने पारसी संस्कृति और नवरोज़ की सराहना कर पारसी संस्कृति को प्रोत्साहित किया है। डूडल में आज सुंदर और रंगीन पुष्प डिजाइन, पारंपरिक पारसी सुलेख और हफ़्ट-सिन टेबल को डूडल मे शामिल किया है। हफ़्ट-सिन टेबल पारसी संस्कृति का प्रतीक है। हफ़्ट-सिन एक विशेष तालिका है जिसमें सात चिजें शामिल हैं जो पारसी संस्कृति में “SIN” अक्षर से शुरू होते हैं जो आने वाले वर्ष के लिए महत्वपूर्ण अवधारणा को दर्शाते हैं। हफ़्ट-सिन टेबल के इन सभी 7 तत्वों में स्प्राउट्स, समानु, लहसुन, सिक्के, सूखे फल, अंडे, जलकुंभी, सिरका, मछली, सुमेक आदि शामिल हैं।

गूगल के ब्लॉग की माने तो पारसी नववर्ष पिछले 3000 साल से लगातार मनाया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि, नवरोज को मनाने की शुरुआत ईरान से हुई थी। यह वसंत रितु या बाहार के मौसम को चिन्हीत करता है। पतझड़ के बाद जब पैड़ों पर फिर से फुल और पत्ते आने लगता है, उस समय को वसंत रितु के रूप में मनाया जाता है। यह पहले केवल ईरान (जो उस समय फारस कहा जाता था) में ही मनाया जाता था। समय के साथ, सिल्क रोड के किनारे बसे कई देशों ने इस परंपरा को अपनाना शुरू कर दिया। धिरे-धिरे इस रिवाज को दुनीया भर के लोगों ने अपनाना शुरी कर दिया।

नवरोज के दिन की सबसे महत्वपूर्ण परंपरा है हफ़्ट-सिन टेबल। इस परंपरा के लिए पुरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है, और कुछ चुनिंदा चिजें निर्धारित करता है। Haft-Sin Table पर मौजुद इस सभी सात चिजों का एक खास महत्व माना जाता है। नवरोज के दिन हर घर में Haft-Sin Table सजाई जाती है। इस टेबल पर 7 वस्तुएं रखी जाती है। सात चुजें इसलिए क्योकीं 7 नम्बर को बहुत शुभ माना जाता है। पारसी संस्कृति में नवरोज़ को बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है।  

क्या होता है इन सभी 7 वस्तुओं का अर्थ

 इस टेबल पर मौजूद हर वस्तु पर्शियन लेटर sin (s) से शुरू होती है। जिसका मतलब है वसंत और नवीकरण (spring and renewal)। जिसमें सीब (सेब or apple) सुंदरता को दर्शाता है, सीर (लहसुन or garlic) अच्छे स्वास्थ्य को दर्शाता है,सेरकेह (सिरका or vinegar) धैर्य को दर्शाता है, सोनबोल (जलकुंभी or water hyacinth) वसंत को दर्शाता है, समनु (मीठा हलवा or sweet pudding) प्रजनन क्षमता को दर्शाता है, सब्ज़ेह (अंकुरित or sprouts) पुनर्जन्म को दर्शाता है, औरसेकेह (सिक्के or coins) समृद्धि को दर्शाता है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button