उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Bikru Case : कुख्यात विकास दुबे (Vikas Dubey) के भांजे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिकरु कांड में अमर दुबे की शादी के तीसरे दिन ही पुलिस ने खुशी दुबे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तब से खुशी दुबे जेल में ही बंद थी। हाईकोर्ट ने खुशी को जमानत नहीं दी थी। इसके बाद खुशी दुबे के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने खुशी की जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

कानुपर । बुधवार को कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड से जुड़ी बड़ी खबर आयी। सुप्रीम कोर्ट ने बिकरू कांड में कुख्यात अपराधी रहे विकास दुबे ( Vikas Dubey) के भांजे की पत्नी खुशी दुबे को जमानत दे दी है। विकास दुबे (Vikas Dubey) के भांजे की पत्नी खुशी दुबे करीब दो साल से जेल में बंद थी। खुशी के पति व विकास दुबे के पति अमर दुबे को यूपी की कानपुर पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है।

बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पुलिस अभिरक्षा का फाइल फोटो


बता दें कि वर्ष 2021 में 2-3 जुलाई की रात में कानपुर के बिकरु कांड हुआ था। उस रात को पुलिस की टीम सीओं के नेतृत्व में कुख्यात बदमाश विकास दुबे (Vikas Dubey) को गिरफ्तार करने आयी थी। लेकिन विकास दुबे और उसके पुलिस टीम के आठ पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में सीओ भी शामिल थे।

यह भी पढेंःHaldwani Railway Land Issue: अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी, 10 जनवरी से चलेगा बुलडोजर 


पुलिस कर्मियों की हत्या करने वालों में विकास दुबे, उसका भांजा अमर दुबे भी शामिल था। घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे सहित कई साथियों फरार हो गया था। लेकिन पुलिस ने विकास दुबे (Vikas Dubey), उसके भांजे अमर दुबे सहित कई आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।


इस बिकरु कांड में अमर दुबे की शादी के तीसरे दिन ही पुलिस ने खुशी दुबे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तब से खुशी दुबे जेल में ही बंद थी। हाईकोर्ट ने खुशी को जमानत नहीं दी थी। इसके बाद खुशी दुबे के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने खुशी की जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।


सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के तर्कों को सुनने के बाद खुशी दुबे को जमानत स्वीकार कर ली। दो साल बाद जमानत पर जेल के बाहर आकर खुशी खुली हवा में सांस ले सकेगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button