खेलन्यूज़बड़ी खबर

पहलवान बेटियों के साथ जो हुआ वह अशोभनीय, बीजेपी सिर्फ झूठ बोलती है : शिवपाल यादव

Varanasi News : शिवपाल यादव एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने 2000 की नोटबंदी पर भी तंज कसा और कहा कि उनका काम ही यही है। कभी बंद करेंगे कभी चला देंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने दिल्ली में पहलवान बेटियों पर हुई कार्रवाई को अशोभनीय कृत्य बताया। वहीं भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने देश के लिए कोई कार्य नहीं किया है। इनकी सरकार ने जितने वादे किए कोई भी पूरे नहीं किए ये लोग केवल झूठ बोलते हैं।

पहलवानों के साथ जो हो रहा है वह अशोभनीय
दिल्ली
में कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रही महिला पहलवानों को जंतर-मंतर से बर्बरता पूर्वक हटाने पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। वहीं दूसरी तरफ जो बेटियां देश के लिए मेडल लाईं हैं उनके साथ ऐसा अशोभनीय व्यहवहार किया जा रहा है। उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
देश के लिए भाजपा ने नहीं किया कोई कार्य
शिवपाल यादव ने इस दौरान भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के लिए कोई कार्य नहीं किया है। देश में महंगाई का हाल किसी से छुपा नहीं है। देश में जो कार्य हो रहा है प्रदेश और उत्तर प्रदेश में वह सिर्फ पूंजीपतियों के लिए हो रहा है। किसी आम आदमी के लिए कोई काम नहीं हुआ है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button