ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

खुशखबरी! आ रही है यूपी-बिहार के रेल यात्रियों के लिए सस्ती वंदे भारत, जानिए कितना होगा किराया

Vande Bharat Express vs Vande Sadharan: देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए अब आम लोगों को भी इसका फायदा देने की तैयारी की जा रही है। अगले कुछ महीनों में इसका सस्ता वर्जन आ सकता है। जानिए क्या होगी इसकी खूबी और कितना होगा किराया…

vande sadharan

Read: Latest News Update in Hindi Breaking News in Hindi | News Watch India

देश के करीब सभी राज्यों को वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की सौगात मिल चुकी है। जिसके बाद अब सरकार स्लीपर वंदे भारत भी चलाने की तैयारी में जुट गई है। इसके साथ ही गरीबों के लिए भी जन शताब्दी ट्रेनों की तर्ज पर अब सरकार वंदे साधारण (Vande Sadharan) ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। हालांकि रेलवे ने इस ट्रेन के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है। इन ट्रेनों को चेन्नई स्थित इंटिग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा जैसे राज्यों से देश के बड़े शहरों के लिए इन्हें चलाया जा सकता है। इससे प्रवासी मजदूरों के लिए बड़े शहरों तक जाना बेहद सरल होगा।

1988 में हुई थी शताब्दी एक्सप्रेस की शुरूआत

देश में अभी करीब 25 वंदे भारत चल रही हैं। लेकिन किराया महंगा होने के कारण यह आम लोगों की पहुंच से बाहर है। यही वजह है कि सरकार अब आम लोगों के लिए वंदे साधारण चलाने की तैयारी कर रही है। वंदे भारत और वंदे साधारण (Vande Sadharan) में वही अंतर है जो शताब्दी और जन शताब्दी में है। 1988 में जब शताब्दी एक्सप्रेस को जब शुरू किया गया था तो इसे अमीरों की ट्रेन कहा गया। इसकी वजह यह थी कि इसका किराया आम ट्रेनों के मुकाबले अधिक था। इसके करीब एक दशक बाद आम लोगों के लिए जन शताब्दी की शुरूआत की कई थी।

Vande Bharat

पिछले वर्ष इसके एडवांस वर्जन को किया था लॉन्च

देश में पहली वंदे भारत (Vande Bharat Express) वर्ष 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। पिछले वर्ष इसके एडवांस वर्जन को लॉन्च किया गया था। अब इसके सस्ते वर्जन को लाने की तैयारी हो रही है। देश में अगले वर्ष यानि 2024 में आम चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले देश को वंदे साधारण (Vande Sadharan) का उपहार मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो ICF में इस पर कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले कुछ महीने में इसे तैयार कर लिया जाएगा।

कितना होगा किराया

जानकारी के मुताबिक बता दें आम जनता के लिए जल्दी ही वंदे साधारण एक्सप्रेस (Vande Sadharan) में वंदे भारत (Vande Bharat Express) जैसी ही सुविधाएं दी जा सकती हैं। इसके साथ ही इसकी स्पीड भी वंदे भारत के बराबर होगी। इसमें सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसका किराया भी बेहद कम होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से लगभग 18% अधिक है। उदाहरण के तौर पर बता दें जैसे दिल्ली से देहरादून के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का चेयर कार किराया 1,065 रुपये है जबकि शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 905 रुपये है। इसी प्रकार दिल्ली से देहरादून के बीच जन शताब्दी एक्सप्रेस में सेकंड क्लास का किराया 165 रुपये है। इस हिसाब से देखा जाए तो वंदे साधारण (Vande Sadharan) का किराया मात्र 190 रुपये तक हो सकता है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button