न्यूज़राजनीति

आखिर राहुल गांधी ने क्यों कहा कि जाति जनगणना से भारत की तस्वीर बदल जाएगी ?

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चल रहे चुनाव प्रचार अपने चरम पर हैं। बीजेपी और कांग्रेस आमने -सामने है। अभी वहां अशोक गहलोत की सरकार है। कांग्रेस चाहती है कि सत्ता में उसकी फिर से वापसी हो लेकिन राजस्थान का रिवाज यही रहा है कि हर पांच साल पर वहां सरकार बदलती रही है। इस बार राजस्थान में क्या होगा यह कोई नहीं जानता। एक तरफ अशोक गहलोत हर हाल में सत्ता में बने रहने की तैयारी में हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी किसी भी सूरत में सत्ता पर काबिज चाहती है। बीजेपी को लग रहा है कि अगर इस चुनाव में वह चूक जाती है तो आगामी लोकसभा चुनाव में उसे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे पर हमला करने से नहीं चूक रही है। लोकतंत्र का यह मजेदार खेल देखने के लिए विदेशी डेलीगेट्स भी जयपुर पहुंचे हुए हैं।

Also Read: Latest Hindi News Political News । Assembly Election 2023 News Elections 2023 News In HIndi

उधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। बुधवार को एक विशाल सभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी इस देश में दो भारत बनाना चाहती है। एक भारत अडानी वाला है और दूसरा सच्चा हिन्दुस्तान है। भारत माता है। जहाँ लोग कड़ी मेहनत करते हैं। खून पसीना बहाते हैं। लेकिन हम दो भारत नहीं चाहते। राहुल ने कहा कि कांग्रेस अगर फिर से सत्ता में आती है तो वह राजस्थान में जातीय गणना कराएगी और दिल्ली में जब केंद्र की सर्कार बनेगी तो देश भर में जातीय गणना कराएगी .यह गणना अब अभूत जरुरी हो गया है। पिछड़े लोगों ,दलितों ,गरीबों और आदिवासियों की सामान भागीदारी अब देश में होनी चाहिए। उन्हें उनका हक तो मिलना चाहिए।


राहुल गांधी ने कहा जातीय गणना के बाद देश की तस्वीर बदल जाएगी। फिर उसके मुताबिक ही योजनाएं चलेगी। मकसद यहीं होगा कि देश का सम्पूर्ण विकास हो और सभी लोगों का कल्याण हो। सभी आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। देश की ताकत बढ़ेगी और देश मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत अपने गरीबों, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को देश चलाने में भाग लेने की अनुमति देगा, भारत में एक चमत्कार होगा। राहुल गांधी ने कहा, ”पिछड़े, दलित, आदिवासी उस शक्ति को समझेंगे जो हमारे देश को बदल देगी।”


राहुल गांधी ने राजस्थान की एक सभा में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी कहते हैं कि वे पिछड़े हैं। ओबीसी हैं। लेकिन भारत में ओबीसी की संख्या कितनी है ? कोई नहीं जानता। हमारे देश में पिछड़े लोगों की आबादी कितनी है यह भी कोई नहीं जानता। इसलिए जातीय गणना जरुरी है और जिसका जो हक बनता है उसे देना जरुरी है। जब तक यह सब नहीं होगा देश कभी आगे नहीं बढ़ेगा।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

राहुल गांधी ने कहा कि जबसे वे जातीय गणना की बात करने लगे हैं मोदी को अपना भाषण बदलना पड़ गया। अब मोदी जी कहते हैं कि भारत में बस एक ही जाति और वह है गरीब। जब चुनाव जीर्णे का समय आता है तो मोदी ओबीसी बन जाते हैं लेकिन जब ओबीसी वर्ग को भागीदारी देने की बात सामने आती है तो वे कहते हैं कि देश में एक ही जाति है गरीब।
राहुल ने कहा कि यह देश सांसद और विधायकों से नहीं चलता है। इस देश को प्रधानमंत्री और करीब 90 अधिकारी मिलकर चलाते हैं। यही लोग तय करते हैं कि कितना पैसा किस विभाग को देना है। कितना पैसा कहां जायेगा ? इन 90 अधिकारियों में से कितने अधिकारी पिछड़े वर्ग से हैं ? पिछड़ी आबादी लगभग 50 फीसदी है और इन 90 में से सिर्फ एक अधिकारी आदिवासी है और तीन अधिकारी दलित समाज के हैं। फिर यह देश कैसे चल सकता है ? देश में पिछड़ी जाति 50 फीसदी है जबकि उनकी हिस्सेदारी पांच फीसदी से भी कम है। ऐसे में देश कैसे चल सकता है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button