उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का संचालन होगा!

Ayodhya Ram Mandir News! सबके दाता राम। प्रभु श्री राम की यही पहचान जो है। वे अपने लिए कुछ नहीं करते। जो किया सब भक्तो के लिए ही किया और फिर संसार कल्याण के लिए ही किया। खुद को तपाकर दूसरों का उद्धार यही तो है उस करुणामय भक्त वत्सल भगवान श्री राम का असली प्रेम। वे भक्तो को कभी निराश नहीं करते। मायावी भक्त उनके नाम की राजनीति जरूर करते हैं लेकिन उनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं। जो उनकी भक्ति में लीन है वे उनके भी तारणहार है और जो उनको नहीं मानता ,उस पर भी उनकी कृपा किसी से कम नहीं। लेकिन ठग समाज को यह कहाँ पता !

भक्त वत्सल प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है। अंतिम चरण में निर्माण कार्य जारी है। अब वे अस्थाई निवास से स्थाई निवास में प्रवेश करेंगे। जनवरी में शायद यह सब हो जाए। बीजेपी इसका लाभ पहले भी लेती रही है। भगवान् राम पर चली उसकी राजनीति आज यहाँ तक पहुँच गई है कि वह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर तैयार हैं। मुस्कुरा रही है।
बीजेपी मंदिर के उद्घाटन को लेकर कई तरह की तैयारी कर रही है। घर -घर पहुँचने की तैयारी। भगवान के घर निर्माण के उद्घाटन में सबको पहुँचने के लिए निमंत्रण देने की तैयारी। यह एक जनजागरण जैसा काम है। अगले साल चुनाव होने हैं। बीजेपी को लग रहा है कि भव्य मंदिर के उद्घाटन में जो भी लोग आएंगे और मंदिर की शोभा को देखेंगे तो लौट कर बीजेपी को वोट देंगे। ऐसा होता भी रहा है। शायद इस बार भी यही सब हो।

लेकिन अयोध्या में देश -विदेश के लोग बड़ी तादात में पहुंचे इसके लिए मंदिर की तर्ज पर ही एयर पोर्ट और रेलवे स्टेशन का निर्माण भी जोड़ो पर चल रहा है। कहा जा रहा है कि मंदिर उद्घाटन से पहले एयर पोर्ट और रेल स्टेशन का उद्घाटन होगा। इसकी घोषणा भी की जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक एयर पोर्ट के पहले टर्मिनल का उद्घाटन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस टर्मिनल की क्षमता 300 लोगों की है। बाकी के तीन टर्मिनल 2025 तक बनकर तैयार होंगे।


अयोध्या में बन रहा एयरपोर्ट 224 करोड़ की लगत से तैयार हो रहा है। ठीक मंदिर की तरह ही निर्माण किया जा रहा है। बहार से देखने लगे मानो प्रभु राम के मंदिर में ही जा रहे हैं। इस पोर्ट का काम तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले टर्मिनल के शुरू होते ही सालाना करीब 6 लाख यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे। समूचा हवाई अड्डा 821 एकड़ जमीन पर तैयार हो रहा है। पूरी ईमारत पर राम मंदिर की तरह ही नक्काशी की जा रही है। टर्मिनल पर रामायण से जुड़े सभी चित्र लगाए जा रहे हैं।

इस पोर्टपर सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जायेगा। यहाँ वर्षा जल संचय की भी व्यवस्था की जा रही है। सब कुछ शुद्ध और पवित्र।


एयरपोर्ट की तरह ही अयोध्या का रेलवे स्टेशन भी भव्य बन रहा है। इस स्टेशन पर 221 करोड़ खरः किये जा रहे हैं। इसे भी राम मंदिर की तर्ज पर ही बांया जा रहा है। इस स्टेशन पर विश्व स्तरीय सुविधा मुहैया कराइ जाएगी। पूरा स्टेशन परिसर वातानुकूलित होगा। इस स्टेशन से भी राम मंदिर का झलक सबको मिलता रहेगा। अंदर की दीवारों पर राम कथा का वर्णन किया जा रहा है। इसे देखकर शायद ही कोई स्टेशन से बहार निकल सके। इस स्टेशन का उद्घाटन भी मंदिर के उद्घाटन से पहले किया जायेगा। यहाँ पांच हजार यात्रियों के रहने ,आने जाने की व्यवस्था की जा रही है। देश में ऐसा स्टेशन कहीं भी देखने को नहीं मिलेगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button