ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Bihar Politics LIVE : Nitish Kumar ने 8वीं बार CM की शपथ ली, तेजस्वी बने दूसरी बार उप मुख्यमंत्री

Bihar Politics LIVE : नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में बुधवार को यहां राजभवन में 8वीं बार सीएम पद की शपथ ली। नीतीश के साथ उप मुख्यमंत्री के रुप में तेजस्वी यादव ने शपथ ली।इन दोनों को राज्यपाल फागू चौहान ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। तेजस्वी इससे पहले भी उप मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं। नीतीश ने 8वीं बार सीएम की तो तेजस्वी ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण की। नयी प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा।

शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने तेजस्वी को गले लगाया, जबकि इससे पहले तेजस्वी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर उनसे आर्शीवाद लिया। राजभवन में तेजस्वी शपथ लेने के लिए अपनी माता व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे थे। राबड़ी देवी ने कहा कि पुराने सभी गिले शिकवे को माफ कर दिया गया है और नई सरकार में दोनों दल मिलकर शानदार काम करते हुए बिहार का विकास करने का काम करेंगे।  

 नये मुख्यमंत्री के रुप में शपथ के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि नयी सरकार 2025 तक चलेगी। उन्होंने महागठबंधन दलों से आह्वान किया कि 2024 में आम चुनाव को देखते हुए सबको एकजुटता दिखायें और एक साथ आयें। उन्होने भाजपा पर सम्मान न देने व जनता दल यूनाईटेड को समाप्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नीतीश ने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा था कि भाजपा उन्हें निरंतर कमजोर करने की कोशिश करती रही थी।

ये भी पढ़ें: राखी बांधने के लिए इतने घंटे है शुभ मुहूर्त, जानें कब है रक्षाबंधन 11 या 12 अगस्त को

 बता दें कि मंगलवार को भाजपा व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ने के बाद देर शाम राज्यपाल फागू चौहान को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद नये गठबंधन के साथ नीतीश कुमार ने अपने पास बहुमत होने का दावा करते हुए नई सरकार के गठन के लिए दावा पेश किया था। इस पर राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रण देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय कर दिया गया था।  

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button