न्यूज़बड़ी खबरराजनीति

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश को बताया सीजनल नेता… आजम खान माफिया मुख्तार अंसारी पर भी साधा निशाना

UP Politics News: खबर यूपी के अमरोहा से है जहां निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी गजरौला पहुंचे, यहां उन्होंने गजरौला नगर पालिका से भाजपा (BJP)की प्रत्याशी कमलेश आर्य के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और लोगों से वोटों की अपील की, वही प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव को सीजनल नेता बताते हुए आजम खान पर जमकर निशाना साधा।

सपा नेता आजम खान ने चैलेंज करते हुए कहा था कि देश के 150 करोड़ लोगों में से कोई आकर रामपुर में चुनाव लड़ ले, अगर जीत जाए तो पूरा रामपुर खाली कर देंगे। इस पर जवाब देते हुए कहा कि–यह लोकतंत्र है। इसमें सबको अपनी बात कहने का हक है। भाजपा रामपुर(Rampur) में लोकसभा, विधानसभा भी जीती है। भाजपा सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है। कुछ लोग है जो भाजपा की नीति से बौखला कर इस तरह की बयानबाजी कर रहे है।

आजम खान (Azham khan)ने अपनी जान का खतरा बताया है। कोई भी कनपटी पर आकर गोली मार सकता है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि–मुझे विश्वास है कि इस तरह की स्थिति पुनः उत्पन्न नहीं होगी। सरकार सबको सुरक्षा देगी।

देश के पहलवान जंतर मंतर(jantar Mantar) पर धरने पर बैठे है। आपकी सरकार उनकी समस्या का समाधान क्यों नहीं कर रही। इस पर उन्होंने कहा कि–मामला अदालत में है। जो अदालत निर्णय करेगा। उसी के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी।

आजम खान ने चुनाव को सियासी हिजड़ापन ने बताया है। इस पर उन्होंने कहा कि–आजम खान इस तरह की आजम खान बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे है। जनता सब जानती है। उनकी जमीन खिसक गई है।

केजरीवाल(kejriwal) के शीशमहल स्टिंग ऑपरेशन पर कहा कि–जवाब उनको देना चाहिए। वो तो कहते थे कि हम सादगी के साथ चलेंगे। मकान नहीं लेंगे। लाल बत्ती नहीं लगाएंगे।

बसपा सुप्रीमों मायावती (Mayawati)के ट्वीट पर कहा कि—लोग समाज के तबके को वोट बैंक के रूप में देखते रहे है। लेकिन भाजपा हमेशा देश के लोगों और विकास की बात करती रही है। भाजपा का संकल्प सबको साथ लेकर चलने का है। पिछले चार चुनावों में जो परिणाम आए है। उसी प्रकार आगे भी परिणाम आएंगे।

माफिया मुख्तार अंसारी (mukhtar ansari)और उसके भाई की सजा पर बोले—जो अपराधी है। लंबे माफिया तंत्र उन्होंने इकट्ठा किया था। जो तत्कालीन सरकारें उनके संरक्षण में खड़ी रहती थी। हमारी सरकार ने पूरी सजकता के साथ गवाहों को सुरक्षा दी और समय से ट्रायल हो पाया। जिस कारण अपराधियों को सजा हुई है। अब कानून का राज है। कानून के साथ ही आगे की व्यवस्था चलेगी।

अमरोहा के बसपा सांसद दानिश अली के ट्वीट पर दिए गए बयान पर कहा कि–मुख्तार अंसारी के भाई को जो सजा हुई है। वो न्यायलय का निर्णय है। क्या उन्हे न्यायालय पर विश्वास नहीं है। इस बात का जबाव वो ही दे सकते है।

1 मई से अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) चुनाव प्रचार के लिए निकल रहे है। इस पर कहा कि- यह सीजनल लोग है। जब सीजन चुनाव आता है तो खड़े हो जाते है। पूरा चुनाव खत्म होने वाला है। कहीं निकले नही। उन्हें अपनी पराजय का एहसास है। वो समझ चुके है।

कांग्रेस (congress)नेता राशिद अल्वी ने भाजपा नेताओं की गिद्ध से तुलना की है। इस पर कहा कि– उनकी मानसिकता इस प्रकार की है उससे आगे वह लोग बढ़ नही पाए।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button