न्यूज़बड़ी खबरबिहारराजनीति

बड़े आत्मविश्वास से भरे है सीएम नीतीश, जानिए मुंबई की बैठक पर क्या कहते है नीतीश कुमार!

CM Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी को पूरी तरह से इग्नोर कर रहे हैं। बीजेपी को नोटिस ही नहीं करते। रविवार को सीएम नीतीश पटना के लोहिया पथ का निरीक्षण करने निकले थे। साथ में कई अधिकारी और नेता भी थे । कुछ उनके अंधभक्त भी थे तो कुछ आलोचक भी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों कुछ आलोचकों को लेकर भी चलते हैं।पहले उस आलोचक से हमला करवाते हैं और फिर बीजेपी को कुछ बोलने के लिए स्पेस देते हैं। बीजेपी के लोग बिना जाने समझे बयानबाजी करते हैं और फिर एक्सपोज हो जाते हैं। बिहार में बीजेपी की मुश्किलें काफी बढ़ी हुई है। कहने के लिए बीजेपी बिहार की सभी सीटें जितने का दावा कर रही है लेकिन भीतर ही भीतर उसकी स्थिति बिल्कुल खराब है। जानकार तो यह भी मान रहे हैं कि बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं और बीजेपी जेडीयू से कुछ उन सांसदों को तोड़ने में लगी है जिन्हें जदयू टिकट नहीं दे पाएगी। बड़ा ही निराला खेल चल रहा है।

Bihar CM Nitish Kumar

Read: Bihar Latest News Updates in Hindi | News Watch India

लोहिया पथ का निरीक्षण करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक जगह रुके। साथ में चल रहे पत्रकारों का हुजूम सवाल दागने लगा। सीएम सब सुनते रहे। बीजेपी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोप पर सवाल पूछे गए तब सीएम नीतीश कुछ बोले। उन्होंने कहा, क्या पूछा आपने? पत्रकार ने वही सवाल दोहराया। नीतीश कुमार हंसने लगे। बोले यही सवाल तो आप बार-बार पूछते हैं। कुछ और पूछिए। हम तो हर रोज ऐसे लोगों से मिलते हैं। और बीजेपी वाले क्या बोलते हैं इसके बारे में हमें ताे कुछ पता ही नहीं है।कौन क्या बोलता है हम इसे नहीं जानते। कुछ लोगों की आदत होती है अनाप शनाप बोलने की। चर्चा में रहने की। इनके बोल को कौन सुनता है? कोई भाव देता है जी! पता चलेगा चुनाव में। सारी बोलती बंद हो जाएगी। बिहार और देश को जनता सब देख रही है। जो बहुत बोलते है और हर जगह बोलते हैं उनकी क्या स्थिति है जाकर पूछिए तो।पता चल जायेगा।

एक पत्रकार ने मुंबई बैठक पर सवाल दागा। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुस्कुराए। खुश हुए।कुछ सोचे और फिर बोले। उन्होंने कहा कि मुंबई की विपक्षी इंडिया की बैठक में सब कुछ तय हो जायेगा। आप लोग कोई चिंता मत कीजिए। मुंबई बैठक के बाद देश में क्या कुछ बदलाव होगा सब दिख जायेगा। मुंबई में सीटों को लेकर भी फैसला होना है इसके साथ ही संगठन को कैसे आगे बढ़ाना है इस पर भी बात होनी है। इंडिया में कोई गड़बड़ी नहीं है। सब एक हैं और एक होकर ही एक सीट एक उम्मीदवार के तहत चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कुछ सूचनाएं भी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि अभी तो हम 26 हुए थे। मुंबई की बैठक में कई और पार्टियां इंडिया से जुड़ने जा रही है। इसके बाद देखिएगा। साफ है कि जाे 2014 में आए थे वे अब नहीं आयेंगे। उनको नुकसान होगा। बीजेपी को बड़ा नुकसान होगा।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि लोग हमसे सवाल करते है कि हमें क्या मिलेगा? हम पहले ही बता चुके हैं कि हमें कुछ नहीं चाहिए। हम यही चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़े और यह होने जा रहा है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button