ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणीः महिला आयोग ने उदित राज को भेजा नोटिस, कहा- माफी मांगें

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की है। उन्होने कहा कि किसी भी देश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसी नहीं होनी चाहिए थी।

उदित राज ने राष्ट्रपति को चमचागिरी करने वाली करार दिया। उन्होने लिखा है कि चमचागिरी की हद है। वे कहती हैं कि 70 प्रतिशत लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद खाकर जिएं, तो पता चलें।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इसे राष्ट्रपति का अपमान माना है। उन्होने उदित राज के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी है। महिला आयोग ने उदित को नोटिस देकर माफी मांगने के लिए कहा है। उधर कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने बयान पर ढीढता का परिचय दिया। उन्होने राष्ट्रपति से माफी मांगने से इंकार कर दिया।

यह भी पढेंः Dy. CM बृजेश पाठक बोले- यूपी में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले अस्पताल बंद होंगे

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उदित राज को आड़े हाथों लिया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता ने अपनी आदिवासी विरोधी मानसिकता दर्शा दी है। इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी आदिवासी विरोधी बयान दे चुके हैं। 
पूनावाला का आरोप है कि कांग्रेस की दलित-आदिवासी विरोधी मानसिकता का पर्दाफाश हो चुका है। कांग्रेस हमेशा से ही देश विरोधी ताकतों का हौंसला बढाती रही है। इसके नेता देश बड़े व संवैधानिक पदों पर आसीन दलित, आदिवासियों को अपमान  करते हैं। इस कारण कांग्रेस स्वयं ही खत्म होने की कगार पर है। 
news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button