ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Avatar 2: फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही हुई लीक, मेकर्स के लिए झटका, इन वेबसाइट्स पर मिल जाएगें प्रिंट्स

मगर अवतार (Avatar 2) के मेकर्स के लिए बहुत बुरी ख़बर सामने आ रही है जो उनके लिए एक झटके से कम नही है। बता दें फिल्म अब आनलाइन लीक हो चुकी है जिससे बिना सिनेमाघरों में जाए भी इसे देखा जा सकता है।

नई दिल्ली: 2022 ख़त्म होने में अब ज़्यादा दिन नही बचे हैं लेकिन अभी भी 2022 का धमाल बरकरार है। साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar 2) भी आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी। फैंस इस फिल्म के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्सुक थें। फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई थी। मगर ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (Avatar 2) के मेकर्स के लिए बहुत बुरी ख़बर सामने आ रही है जो उनके लिए एक झटके से कम नही है। बता दें फिल्म अब आनलाइन लीक हो चुकी है जिससे बिना सिनेमाघरों में जाए भी इसे देखा जा सकता है।

ऑनलाईन लीक हुई फिल्म

फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉर आज ही वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो गई है लेकिन उससे पहले ही फिल्म बहुत से वेबसाइट आ गई है। अवतार गैरकानूनी तरीके से कई टोरेंट ऐप और स्ट्रीमिंग ऐप्स पर 1080p प्रिंट में डाउनलोड़ करके देखा जा सकता है। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के स्पेनिश सबटाइटल के साथ देखा जा सकता है लेकिन मेकर्स के लिए ये अच्छी ख़बर है कि ये फिल्म अच्छे आडियो और वीडियो क्वालिटी में अवेलेबल नही है।

यह भी पढ़ें: Pathan के बॉयकाट पर बरसें Shahrukh Khan, बोलें- “सब ख़ुश है और सबसे ज़्यादा मै ख़ुश हैं”

अवतार: द वे ऑफ वॉर आज हो रही रिलीज़

जैम्स कैमरुन द्वारा बनाई गई फिल्म अवतार: द व ऑफ वॉर आज सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज़ हो गई है। 10 दिन पहले यानि 6 दिसंबर को फिल्म लंदन के सिनेमाघरों में आई थी। अवतार 2 का पहला भाग 2009 में आया था जिसे दर्शकों ने बहुत ज़्यादा पसंद किया था। इसका दूसरा पार्ट भी अब सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। इस फिल्म में ज़ो सलदाना, सैम वर्थिंगटन, स्टीफ़न लैंग, सिगोरनी वीवर और केट विंसलेट सहित कई अन्य कलाकारों अहम भूमिका में हैं। इस बार नए कलाकारों की भी एंट्री देखने को मिलेगी, जिसमें क्लिफ कर्टिस, केट विंसलेट, एडी फाल्को, ब्रेंडन कॉवेल और जेमाइन क्लेमेंट की मौजूद है. अवतार 2 यानि अवतार: दवे ऑफ वॉर $ 400 मिलियन के बजट में बनाई गई है।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button