ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

बीजेपी ने जारी की 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ घोटालों की ‘कांग्रेस फाइल्स,’ कांग्रेस नेताओं के उड़े होश !

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को केन्द्र में कांग्रेस के 6 दशक से अधिक समय तक शासन करने के दौरान किये 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ घोटालों की ‘कांग्रेस फाइल्स, नाम से वीडियो जारी करके सनसनी मचा दी है। इस वीडियो का नाम कांग्रेस मतलब करप्शन का नाम दिया है। वीडियो जारी होने के बाद कांग्रेस नेताओं कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उनके होश उड़े हुए हैं।

भारतीय जनता पार्टी शुरू से कांग्रेस को घोटालों वाली पार्टी करार देती रही है, लेकिन कुछ माह से कांग्रेस जिस तरह से संसद में बीजेपी पर घोटालेबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर संसद ठप्प की, उसके बाद बीजेपी के लिए कांग्रेस को उसके घोटाले का आइना दिखाना जरूरी हो गया था ।भाजपा ने घोटाले का वीडियो जारी करके जो खेल खेला है,उसे कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है।

‘कांग्रेस फाइल्स’ नामक इस वीडियो में भाजपा ने आरोप लगाया है कि देश में कई दशक तक राज करने वाली कांग्रेस ने अपने शासन काल में कुल मिलाकर रुपये 48 खरब 20 अरब 69 करोड़ (48,20,69,00,00,000) रुपए का घोटाला किया है।

वीडियो में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार इस घोटाले की इस रकम से देश की सुरक्षा से लेकर विकास तक के कई काम किए जा सकते थे। घोटाले की रकम से 24 आईएनएस विक्रांत, 300 राफेल विमान, 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे। लेकिन, कॉन्ग्रेस ने देश का बंटाधार कर दिया।

ये भी पढ़े… UP Politics : निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी बसपा,भाजपा को देंगी टक्कर !

माना जा रहा है कि कांग्रेस के घोटालों का यह ट्रेलर भर है। भाजपा आने वाले समय में कांग्रेस की उसके घोटालों की पूरी  सीरीज देश के सामने रखेगी। इससे कांग्रेस के लिए अपना बचाव करना मुश्किल हो जाएगा।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button