ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

‘भारत को कांग्रेस ने कराया आजाद’, कांग्रेस की तारीफों के नेता जी ने बांधे पुल, चंद्रयान 3 बताया कांग्रेस की देन!

Congress News: आपने एक कहावत सुनी होगी कि अगर आप सफल हो जाते हैं, तो हर कोई आपको सपोर्ट करता है, और अगर आप फेल हो जाते हैं तो वही लोग आपकी आलोचना करते हैं। चंद्रयान 3 की सफलता ने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा दिया है। हर कोई हिंदुस्तान को सलाम कर रहा है। वैज्ञानिकों को अब युवा जानते हैं और तो और पूरी दुनिया आगे के मिशन के लिए भारत की ओर टकटकी लगाए बैठी है, कि भारत आदित्य L1 को लेकर क्या कर रहा है। वो आशा की उम्मीदों से भारत की ओर देख रहे हैं।

Congress Party

Read: Latest News Update in Hindi | Hindi Samachar | News Watch India

एक तरफ सलामी है, तो वहीं दूसरी ओर बदनामी और सियासत है। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद दुनिया तो भारत को सलाम कर रही है, लेकिन भारत में नेता अपनी अपनी सियासी रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के नेताओं में क्रेडिट लेने की होड़ मची हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता कह रहे हैं कि चंद्रयान 3 की सफलता मोदी सरकार की देन है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी (Congress Party) कह रही है कि चंद्रयान 3 की सफलता कांग्रेस सरकार (Congress Party) की देन है। अब इस वार पलटवार के दौर में राजस्थान के शिक्षा, कला और संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने PCC के हेड ऑफिस का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों और गांवों से आएं कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। शिक्षा, कला और संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट रहेगी इस बात का संदेश राहुल गांधी की ओर से दिया गया है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) को कोई भी हिला नहीं सकता है।

Dr. Bulaki Das Kalla

कांग्रेस का किया बखान

राजस्थान के शिक्षा, कला और संस्कृति मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने कांग्रेस पार्टी का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस की पहचान त्याग, बलिदान और तपस्या से है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि भारत को कांग्रेस पार्टी ने ही आजाद कराया था। भारत में आजादी के बाद से नई राष्ट्रीय नीति बन रही थी। उसी का नतीजा है कि आज रक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने ISRO का भी जिक्र करते हुए कहा कि ISRO के माध्यम से चंद्रयान आया था, जो कि हमारी पार्टी यानी की कांग्रेस की देन है। उन्होंने तो पूरा घटा बढ़ा कर ये कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस ने इस देश को हर तरीके से आगे बढ़ाया। यानी की उनके अनुसार अगर भारत में कोई विकास होता है तो वो कांग्रेस पार्टी की वजह से ही होता है।

विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन में कांग्रेस

दरअसल, राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से पहले सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो रही हैं। राजस्थान में कांग्रेस के सामने अपनी सीट बचाने की चुनौती है। चूंकि राजस्थान में कांग्रेस का राज है। इसलिए कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे लगातार राजस्थान का दौरा कर रहे हैं और जीत की हुंकार भी भर रहे हैं। पार्टी के नेताओं की तरफ से लगातार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता भी लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं और जीत की हुंकार भरते हुए नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में देखने ये दिलचस्प होगा कि राजस्थान में कांग्रेस की वापसी होती है, या फिर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को पस्त कर सरकार बनाती है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button