ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव आजः खड़गे व थरुर के बीच मुकाबला, चौंका सकते हैं चुनाव परिणाम

नई दिल्ली। कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। सुबह 10 बजे शुरु हुआ मदतान सायं 4 बजे तक जारी रहेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव करीब 22 साल बाद हो रहा है। अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व सांसद शशि थरुर के बीच मुकाबला हो रहा है। थरुर केरल से लोकसभा सदस्य हैं।

देश भर में कांग्रेस पदाधिकारियों के मतदान के लिए कुल 65 मतदान बूथ बनाये गये हैं। आज मतदान के बाद सभी सीलबंद मतदान पेटियों को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय लाया जाएगा। मतगणना 19 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर होगी।

यह भी पढेंः केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने किया डिजिटल बैंक यूनिट का उद्घाटन, मुख्यमंत्री धामी की जमकर तारीफ

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली में मतदान करेंगे। ये दोनों मतदान के लिए करीब 12 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में कर्नाटक में हैं। इस कारण राहुल व 40 अन्य मतदाता कनार्टक के बेल्लारी के संगानकुल्लू स्थित कैंप पर बनाये गये बूथ पर मतदान करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के दोनो प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे व शशि थरुर तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर मतदान करेंगें। उत्तर प्रदेश के मतदाता लखनऊ के नेहरु भवन में मतदान करेंगे।

यह भी पढें

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के नजदीकी हैं। इस कारण खड़गे को स्थिति थरुर के मुकाबले मजबूत होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि 19 अक्टूबर को चुनाव परिणाम चौंकाने वाला भी सकता है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button