ट्रेंडिंग

Political News Today Headline’s: बिहार-महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर संकट बरकरार!

Today Political Headlines News: 2024 के लिए चुनावी शंखनाद हो चुका है। लेकिन बिहार में अभी तक संकट बरकरार है। जी हां आपको बता दें कि बिहार और महाराष्ट्र की 88 सीटों को लेकर एनडीए और इंडिया, दोनों में ही पेच फंसा है। दोनों गठबंधन के लिए अपने सहयोगियों को मना पाना मुश्किल भरा साबित हो रहा है। बिहार की 40 सीटों के लिए इंडिया गठबंधन में तकरार मची है। बिहार में लालू यादव की पार्टी RJD बड़े भाई की भूमिका में है। जिसने गठबंधन का फॉर्मूला तैयार किया है… सूत्रों का दावा है कि उसके मुताबिक राज्य में 28 सीटों पर आरेजेडी खुद चुनाव लड़ेगी… जबकि कांग्रेस को 9 सीटें देने की तैयारी है। लेकिन बंटवारे का ये फॉर्मूला कांग्रेस और लेफ्ट को रास नहीं आ रहा… जिसकी वजह से सीटों के बंटवारे का ऐलान अटका हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बेगुसराय और कटिहार सीट को लेकर कांग्रेस और आरजेडी में खींचतान है, तो कम सीटें दिए जाने से लेफ्ट भी नाराज है।


सीट बंटवारे पर फंसे पेच के बीच CPI-ML की प्रेस रिलीज ने इंडिया गठबंधन की टेंशन और बढ़ा दी है… इसमें CPI-ML ने तालमेल में देरी पर चिंता जताई है। प्रेस रिलीज में CPI-ML ने 8 सीटों पर चुनाव लड़ने का खुला ऐलान भी कर दिया है… साथ ही आरजेडी से जल्दी सूची जारी करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि सीटों पर जारी घमासान को सुलझाने के लिए कांग्रेस और आरजेडी की अहम बैठक होने वाली है। तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में क्लीन स्वीप का दावा कर रही एनडीए के लिए भी टेंशन कम नहीं है। कई दल सीट शेयरिंग के फॉर्मूले से नाराज बताए जा रहे हैं। अभी तक जो फॉर्मूला तैयार किया गया है उसके मुताबिक बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि जेडीयू 16, चिराग पासवान की पार्टी LJP-R 4, पशुपति पारस की RLJP को 1 सीटें दी जाएंगी, जबकि जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1-1 सीट की पेशकश की गई है। लेकिन एनडीए गठबंधन की मुसीबत चाचा भतीजे के बीच जारी खींचतान ने बढ़ा रखी है। चिराग पासवान को हाजीपुर सहित 4 सीटें देने के फैसले से उनके चाचा पशुपति पारस नाराज हैं। वो खुलकर इस पर नाराजगी जता चुके हैं।

महाराष्ट्र में भी इंडिया और एनडीए गठबंधन में सीटों पर तालमेल नहीं बन पाया है… सूत्रों के मुताबिक महाविकास अघाड़ी यानी MVA में 20+18+10 का फॉर्मूला तैया किया गया है। इसमें कांग्रेस को 20 सीटें, शिवसेना यूबीटी को 18 और बाकी 10 सीटें शरद पवार की NCP के लिए हैं। लेकिन एमवीए में कई सीटों को लेकर तनाव है… साथ ही सीट बंटवारे पर मुहर लगने से पहले ही उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल किर्तीकर को मैदान में उतारने के ऐलान से गठबंधन में नाराजगी उभरी। हालांकि शिवसेना उद्धव गुट अब ऑल इज वेल का दावा कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक अभी तक जो तय है उसके मुताबिक बीजेपी 32, शिवसेना शिंदे गुट 12 और एनसीपी अजित गुट 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। लेकिन शिवसेना शिंदे और NCP अजित गुट फॉर्मूले से समहत नहीं है, शिवसेना शिंदे गुट 13 सीट पर दावा ठोक रही है वहीं NCP अजित गुट भी अपने लिए 6 सीटें मांग रही है…

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button