खेलदिल्लीन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

दिल्ली के बीच में जमे किसान ,सरकार की बढ़ेगी पड़ेगी परेशानी !

Jantar Mantar wrestlers protest: पहलवानों को अपना समर्थन देने दिल्ली पहुंच रहे किसानो का बड़ा जत्था तो जंतर मंतर पहुँच गया है लेकिन बड़ी संख्या में किसान अभी भी दिल्ली के सभी बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। दिल्ली के चारो तरफ की इंट्री पॉइंट्स को दिल्ली पुलिस ने सील कर रखा है। खबर के मुताबिक़ कफी जांच पड़ताल के बाद कुछ -कुछ किसानो को आने की इजाजत दी जा रही है लेकिन किसान इससे काफी क्रोधित भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सिंधु और टिकरी बॉर्डर पर होने की खबर आ रही है। भारी संख्या में यहां पुलिस बल तैनात है। लेकिन किसानो का हुजूम बढ़ता ही जा रहा है।

किसानो ने आज की तारीख में ही पहलवान प्रदर्शनकारियों को समर्थन देने का ऐलान कर रखा है। हर प्रदेश के किसान यहाँ पहुँच रहे हैं। पंजाब ,हरियाणा और पश्चिमी यूपी के किसान भारी संख्या में जंतर मंतर पहुंचे भी हैं। कहा जा रहा है कि देर रात तक अगर सभी किसान दिल्ली में पहुँच गए तो सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि लाखों किसान दिल्ली पहुँचने को तैयार हैं। खबर यह भी आ रही है कि दूर दर्ज के राज्यों के किसान भी दिल्ली के लिए कुछ कर गए हैं। किसानो का अब एक ही मांग है कि धरनारत पहलवानों को न्याय मिले और उसके साथ जिसने भी बदतमीजी की है उसे गिरफ्तार किया जाए।

जंतर मंतर का माहौल अचानक बदल सा गया है। खबर यह भी मिल रही है कि दलित नेता चंद्रशेखर भी अपने दल बल के साथ दिल्ली पहुँचने वाले हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने कहा था हमारी बहनो के आंसू बेकार नहीं जायेंगे। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण को जेल जाना होगा। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश के नामी पहलवान धरना पर बैठे हैं। उन्होंने कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है लेकिन अभी तक दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं सकी है। बृजभूषण बार बार यही कह रहे हैं हमने कोई अपराध नहीं किया है ,और जब पीएम मोदी और शाह कहेंगे तो वे इस्तीफा दे देंगे। आजाद भारत का यह ऐसा सच है जो यह बता रहा है कि देश की नामी महिला पहलवानों ने जिस नेता पर यौन शोषण का आरोप लगाया वह नेता न कुश्ती संघ से इस्तीफा दे रहा है और न ही देश की मोदी सरकार इस मसले पर कुछ बोल रहे हैं। दिल्ली पुलिस एक्शन भी नहीं रही।

उधर जंतर मंतर पर किसानो का आना जारी है। पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के सदस्य जंतर मंतर पहुँच गए हैं। जोगिन्दर सिंह उगराहां भी पहुँच गए हैं। इनके साथ सैकड़ो महिलाये भी हाथ में लाठी लिए जंतर मंत्र पहुंची है। महिलाये काफी गुस्सा में हैं और सरकार के खिलाफ नारे लगा रही हैं। पहुंची महिलाओं में अधिकतर बूढी महिला है जो हर हाल में बेटियों को न्याय दिलाने की बात कर रही है। उधर संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत भी धरना स्थल पर पहुँच गए हैं। टिकैत लगातार बीजेपी सांसद बृजभूषण की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। आज ही बड़ी संख्या में खाप पंचायते भी पहुँच रही है। दिल्ली को घेरने की आवाज उठ रही है। कह सकते हैं कि पहलवानो का यह धरना अब देश को जगा दिया है। किसान जाग गए हैं और आम लोग भी कह रहे हैं कि सरकार ने जल्द कोई फैसला नहीं लिया और आरोपी को जेल में नहीं डाला तो खेल खराब चुनावी राज्यों में बीजेपी की साख खराब हो जाएगी।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button