ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरबॉलीवुड

चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर झूमे फिल्मी सितारें, शाहरुख से लेकर सनी देओल तक सभी ने किया ISRO को सलाम!

Chandrayaan 3 Landing Latest News: Chandrayaan 3 ने इतिहास रच दिया है। इस सफलता पर दुनियाभर में भारत की सफलता के लिए जश्न मनाया जा रहा है। इस खुशखबरी को देखकर बॉलीवुड, टीवी सितारे और साउथ सितारे भी फूले नहीं समा रहे हैं। आइए इस लेख के जरिए बताते हैं Chandrayaan 3 की कामयाबी पर किसने क्या कहा। पढ़िए और देखिए सबके रिएक्शन।

Chandrayaan 3 has created history

23 अगस्त 2023 यानि बुधवार ये तारीख इतिहास में दर्ज हो गई है। देश के लिए गर्व का पल है। जब Chandrayaan 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। बता दें अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला भारत चौथा देश बन चुका है। देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भारत को सलाम कर रही है। 23 अगस्त बीते कल दुनियाभर की नजर देश पर ही टीकी थी। Chandrayaan 3 की लैंडिंग का समय 6 बजकर 4 मिनट था, जिसे दुनियाभऱ में लाइव देखा गया था। इस गौरवान्वित पल पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा भी फूला नहीं समा रहा है। अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी, एल्विश यादव से लेकर तमाम सितारों ने ISRO को शुभकामनाएं दे रहे हैं और देश की कामयाबी का जश्न मनाया रहे हैं।

शाहरुख खान ने कहा- आज इंडिया और इसरो छा गया है
शाहरुख बोले, ‘चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज इंडिया और ISRO छा गया है। सभी इंजीनियर और साइंटिस्टों को बधाई। जिन्होंने हम सभी को ये गर्व का पल दिया। Chandrayaan 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए बहुत-बहुत बधाई।’

चिरंजीवी ने Chandrayaan 3 पर कहा- आज हमने रचा इतिहास
अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है #Chandrayaan3। इस अभूतपूर्व और शानदार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज हमने इतिहास रच दिया है।’

एल्विश यादव ने कहां ‘क्या अद्भुत दिन है
Big BOSS OTT 2 के विजेता एल्विश यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘क्या अद्भुत दिन है! #Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को संभव बनाने में वाले ISRO को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

अक्षय कुमार ने ISRO को कहा THANKYOU
अक्षय कुमार ने ट्वीट करके ISROको धन्यवाद देते हुए लिखा कि इस गौरव भरे पल के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। अब हम चांद पर भी हैं। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बिलियन दिल आज यही कह रहे हैं THANKYOU ISRO.

आमिर खान की तरफ से भी आया रिएक्शन

सनी देओल भी गरजे कहा हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा..
गदर के डायलॉग को दोहराते हुए सनी देओल ने Chandrayaan 3 की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।

वंदे मातरम… बोल उठे रणदीप हुड्डा

साउथ स्टार मोहनलाल का ट्वीट

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button