ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी समेत दस लोगों की मौत या फिर हत्या?

 Wagner Chief Yevgeny Prigozhin Plane Crash: रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर समूह (Wagner Group) के प्रमुख येवगेनी (Yevgeny Prigozhin) समेत दस लोगों की मौत एक प्लेन हादसे में हो गई है। खबर के मुताबिक जिस प्लेन हादसे में दस लोगों की मौत हुई है उसमें पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले येवगेनी भी सवार थे। यह विमान मास्को के उत्तरी इलाके में बुधवार देर रात हादसे का शिकार हुआ है। अब माना जा रहा है कि यह केवल एक प्लेन हादसा था या फिर इन सबकी हत्या कर दी गई है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कई जानकार यह मान रहे हैं कि येवगेनी को पुतिन के खिलाफ बगावत की सजा मिली है।

Wagner Chief Yevgeny Prigozhin

Read: International Latest News in Hindi | News Watch India

62 साल के येवगेनी प्रिगोझिन जून महीने में रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। राष्ट्रपति पुतिन ने तब कहा था कि यह गृह युद्ध जैसा माहौल हो गया है। अब जिन लोगों का निधन हुआ है उनमें से सभी लोग वही हैं जिन्होंने बगावत का झंडा बुलंद किया था। अब यह प्लेन क्रैश संयोग है या फिर एक तरह का प्रयोग इस पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ यह विमान मास्को से सेंत पीटर्स जा रहा था। इस विमान में वैगनर (Wagner Group) आर्मी के पूर्व कमांडर दमित्री उत्कीण भी शामिल था। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा है कि हमें नहीं मालूम कि यह सब क्या हुआ है ? लेकिन मैं इस खबर से आश्चर्चकित नहीं हूँ। रूस में शायद ही ऐसा होता है कि कुछ बड़ा हो और उसमें पुतिन का हाथ न हो। उन्होंने यह भी कहा कि हमें इसकी पूरी जानकारी नहीं है।

उधर उक्रेन के राष्ट्रपति के सहयोगी ने कहा है कि ये सब इस बात के सबूत हैं कि जो क्रेमलिन का वफादार नहीं होगा उसका क्या हश्र होता है। उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव से पहले पुतिन ने बता दिया है कि जो उसके खिलाफ जाएगा उसको मार दिया जाएगा। वही नाटो सहयोगी देश पोलैंड ने कहा है कि जो पुतिन की सत्ता के लिए खतरा पैदा करता है उसकी कभी भी नेचुरल डेथ नहीं होती।

बता दें कि जून महीने में प्रिगोझिन ने पुतिन सरकार के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया था। तब कहा गया था कि उसने रूस के कई इलाकों पर कब्ज़ा भी कर लिया है। हालात ऐसे बन गए थे कि लग रहा था कि रूस गृह युद्ध के हवाले होता जा रहा है। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होने लगी थी। लेकिन रूसी सेना ने इस बगावत को तत्काल रोक दिया। इसके बाद प्रिगोझिन बेलारूस चले गए थे।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button