न्यूज़बड़ी खबर

पटाखा विवादः दीपावली पर पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 7 घायल

करीब 12 से 15 लोग आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वे एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी बरसा रहे हैं। खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें काबू किया। घायल महिला व पुरुषों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अलीगढ़। दीपावली की रात पटाखा चलाने को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। थाना देहली गेट इलाके के नगला मेहताब नई आबादी में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में करीब 12 से 15 लोग आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वे एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी बरसा रहे हैं। खूनी संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल उन्हें काबू किया। घायल महिला व पुरुषों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढेंः मंद बुद्धिः विक्षिप्त युवक को बिजली के पोल से बांधकर पीटा, फिर कर दिया गायब !

घटना में घायल कंचन ने बताया है कि पड़ोसियों पर पटाखों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जब उन लोगों ने घर पर सो रहे उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में कंचन के परिवार की कई महिलाओं सहित सात लोग घायल हुए हैं। कंचन के मुताबिक दूसरे पक्ष सुरेंद्र और देव पाल द्वारा यह हमला किया गया है। ये लोग पहले भी उनके खिलाफ एक मुकदमा दर्ज करा चुके हैं।

पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। दीपावली की रात पटाखों का बहाना बनाकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया। है। हालांकि पुलिस कह रही है कि दीपावली की रात नगला मेहताब में दो पक्षों के बीच पटाखा चलाने को लेकर झगड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि घायल उपचाराधीन हैं। पीड़ितों द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button