न्यूज़राज्य-शहर

महाराष्ट्र में बाढ़ से मची तबाही, 4 की मौत, 127 मलबे में फंसे, कई जिलों में अलर्ट

Mumbai Mansoon : राजधानी दिल्ली के बाद अब मायानगरी मुंबई में भारी बारिश का कहर बरपने लगा है। पूरे महाराष्ट्र में हालात काफी बुरे हो गए हैं। कुदरत के कहर से भारी तबाही मची हुई है। बाढ़ के पानी ने दिल्ली से भी ज्यादा बुरी स्थिति पैदा कर दी है। मुंबई की झुग्गी बस्तियां बाढ़ के सैलाब में समा गई हैं। अगर बात करें पॉश इलाकों की तो वहां भी लोग बाढ़ की मार झेल रहे हैं। मुंबई की बहुमंजिला इमारतों तक पानी पहुंच चुका है। महानगरी के लोगों का जीवन संकटमय हो गया। जहां लोगों को आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात बेहद ही बुरे हो गए। भारी बारिश ने त्राहि- त्राहि मचा दी है। कई जगहों पर तो आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। क्षतिग्रस्त जगह से लोगों को निकलने में बड़ी परेशानी हो रही है।

भारी बारिश को देखते हुए मुंबई के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। साथ ही साथ जिन इलाकों में ज्यादा पानी भर गया हैं वहां पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है। ताकि खतरें से भरे स्थानों पर लोगों काे जाने से रोका जा सके। मुंबई में बाढ़ की वजह से कई जिलों में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

वहीं मुंबई के रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसमें से अंबा, सावित्री, और पातालगंगा शामिल हैं। इन नदियों में लगातार खतरा मंडरा रहा है और लगातार अलर्ट किया जा रहा है कि ये नदियां उफान पर जा सकती हैं।

महाराष्ट्र रायगढ़ में हुए लैंडस्लाइड ने भयावह मंजर खड़ा कर दिया है। लैंडस्लाइड में लोगों के घर तहस-नहस हो गए। भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र के रायगढ़ में चट्टान तक खिसक गई। लैंडस्लाइड के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की भी खबर है। जिसमें 4 लोगों की मौत भी हो गई है। तो वहीं कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू कर रही है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक मुंबई के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button