Live UpdateSliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहरहरियाणा

Haryana Politics Latest News: नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने से नाराज क्यों हैं अनिल विज?

Haryana Politics Latest News | Haryana Politics Highlights

Haryana Politics Latest News: लोकसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं रह गया, ऐसे में bjp ने हरियाणा (Haryana Politics Latest News) में बहुत बड़ा खेल खेला है। 2024 के चुनाव से ठिक पहले bjp ने हरियाणा के मुख्यमंत्री को ही बदल दिया। हरियाणा सरकार की कमान मनोहर लाल खट्टर से लेकर नायब सिंह सैनी को दे दी गई है। मंगलवार शाम करिब पांच बजे नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नायब सिंह सैनी के मंत्री मंडल में चौधरी रंजीत सिंह चौटाला, जय प्रकाश दलाल, कंवरपाल गुर्जर, बनवारी लाल और मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

बड़ी बात ये है की ये पांचो ही मंत्री मनोहर लाल खट्टर वाली सरकार में भी मंत्री रह चुकें है। वही दुसरी तरफ खट्टर सरकार में अहम भुमिका निभाने वाले अनिल विज शपथ ग्रहण समारोह में शानिल तक नहीं हुए। जहा एक तरफ अनिल विज को उप मुख्यमंत्री बनाने की खबरें जोरो पर थी, वही उनका शपथ ग्रहण समारोह में शानिल ना होना बहुत से सवाल खड़े कर रहा है। सभी ये जानना चाहते हैं की आखिर अनिल विज किस बात को लेकर नाराज है? और हरियाणा की सियासत से बीजेपी को आने वाले समय में कितना फायदा होगा।

bjp की मानें तो मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने के पिछे का कारण हरियाणा (Haryana Politics Latest News) के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव लाना था। मंगलवार सुबह मनोहर लाल खट्टर ने अपने सभी मंत्रीयों के साथ मिलकर हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा दे दिया। जिसके बाद से ही हरियाणा में नई सरकार के गठन की खबरे सामने आने लगी।

पर्यवेक्षक के रूप में अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ को बीजेपी ने चंडीगढ़ भेजा। जहा पार्टी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नायब सिंह सैनी का नाम प्रस्तावीत किया गया। जैसे ही बतोर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम को हरी झंडी दिखाइ गई, अनिल विज पार्टी के इस फैसले का विरोध करते हुए वहा से चले गए। अनिल विज की ये नाराजगी इस कदर बढ़ गयी कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शानिल तक होने के लिए नही पहुचें, और अंबाला पहुच गए।

अनिल विज की नाराजगी कि क्या है वजह ?

राजनीति (Haryana Politics Latest News) के जानकारों की माने तो अनिल विज की नाराजगी के पीछे कि बड़ी वजह है, मुख्यमंत्री की कुर्सी ? कहा जा रहा है कि पार्टी की रणनीति के चलते ही मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव से पहले अपने मंत्रीयों के साथ मिलकर इस्तिफा दे दिया। जब खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तिफा दिया, तो वरिष्ठता और पद के हिसाब से ये माना गया कि अनिल विज को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन ऐसा नही हुआ, ओर जैसे ही नायब सैनी के नाम पर मोहर लगी तो अनिल विज गुस्से में विधायक दल की बैठक घोड कर चले गए। सब ने उन्हें मनाने की बहुत कोशिस कि लेकिन वे नही माने।

हालांकि अनिल विज के नाराज होने की एक और बड़ी वजह यह भी हो सकती है कि, नायब सिंह सैनी उन्सें बहुत जुनियर है। अनिल विज पार्टी से तब से जुड़े हुए है, जब से पार्टी के पास मात्र दो ही विधायक थे। उन्में से एक थे अनिल विज। हरियाणा के पंजाबी समुदाय में उनकी काफी अच्छी पकड़ मानी जाती है। अनिल विज BJP में उस समय से विधायक बने हुए है, जब हरियाणा में बीजेपी की पकड़ बहुत कम थी।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button