Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

kasganj Accident News UP: पूरे गांव के लिए काल बना शनिवार ,ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे से गई आधे गांव की जान

kasganj Accident News UP Hindi | Live update Up News Today

kasganj Accident News UP Hindi: कासगंज (kasganj Accident News UP Hindi) जिले के दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर गांव गढ़ई के पास शनिवार को हुए ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे में मृतकों की संख्या 24 बताई जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। इनमें सबसे अधिक एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कासा के 46 लोग शामिल थे। ये सभी कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

सुबह सूरज की लालिमा के साथ खुशी… मंगल गीत… जयकारे… देखते ही देखते आंसुओं… दहाड़ों… और चीखों में बदल गये। ये दिल दहला देने वाली कहानी है उस अभागे गांव की जहां करीब 50 परिवार और उनके करीब 300 लोग रहते हैं। यह गांव (kasganj Accident News UP Hindi) है उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र का नगला कसा। जहां का दृश्य बेहद दुखद है। महिलाएं जोर-जोर से चिल्ला रही हैं। इन चीखों की गूंज गांव के आसपास के इलाको तक गूंज रही है। वजह ये है कि कासगंज जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में गिरने से हुए हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। इनमें सबसे ज्यादा 46 लोग कासा गांव के थे।

जानकारी के मुताबिक आपको बता दें 24 फरवरी शनिवार की सुबह कस्सा गांव के लिए खुशियां लेकर आई। भोर की पहली किरण फूटते ही गांव के सभी घरों के दरवाजे खुल गए और तैयारियां शुरू हो गईं। अधिकांश घरों के लोग जल्दी-जल्दी गंगा स्नान के लिए तैयार हो रहे थे। महिलाएं ढोल-मंजीरों के साथ मंगल गीत गा रही थीं। बच्चे भी गंगा मैया में डुबकी लगाने को आतुर दिखे।

54 लोग थे सवार

नजदीक गांव रोरी निवासी राहुल ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर आता है। एक-एक करके लोग ट्रॉली में चढ़ने लगते हैं। महिलाएं और लड़कियां ट्रॉली में चढ़ने और बैठने के लिए जल्दी से अपनी जगह ढूंढ लेती हैं। बच्चों को नीचे से ट्रॉली पर चढ़ाया जाता है। खूब हंसी-ठिठोली होती है। फिर पुरुष ट्रैक्टर पर अपनी जगह ले लेते हैं, कुछ ट्रॉली पर खड़े हो जाते हैं और कुछ ट्रैक्टर की सीट पर। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कासा गांव के 46 लोग, रोरी गांव के ड्राइवर समेत 4, बनार और खिरिया गांव के 2-2 यानी कुल 54 लोग सवार थे।

घड़ी की सुइयों के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे गांव के बाकी लोगों ने सभी को हंसी-खुशी विदा किया। ट्रैक्टर गांव की संकरी सड़क से धूल उड़ाता हुआ अपनी जगह की ओर निकल पड़ा। श्रद्धालुओं को ले जाने वाले वाहन को गांव से 35 किमी दूर कासगंज (kasganj Accident News UP Hindi) जिले से होते हुए कादरगंज गंगाघाट पहुंचना पड़ता है। करीब डेढ़ घंटे बाद 10.30 बजे ट्रैक्टर जैसे ही कासगंज की पटियाली तहसील के दरियावगंज रोड पर पहुंचा, तभी बड़ा हादसा हो गया। 54 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी।

24 की हुई मौत, खबर मिलते ही गांव में मची चीख पुकार

ट्रैक्टर गहरे और दलदली तालाब में डूब गया जिसके बाद उसमें सवार लोग बचने के लिए छटपटा रहे थे। 24 लोग मौत के मुंह में समा गए। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जैसे ही यह मनहूस खबर गांव कासा में पहुंची तो वहां मातम छा गया। गांव के हर घर से रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। फोन घनघनाने लगे। प्रति मिनट बढ़ती मृतकों की संख्या सुनकर ग्रामीणों का दिल बैठने लगा। गांव के लोग आनन-फानन में घटना स्थल की ओर निकल पड़े। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ‘गांव में हर तरफ गम और मातम का माहौल छाया हुआ है। गांव में प्रवेश करते ही महिलाओं की चीखें दिल दहला देने वाली होती हैं। हर घर के बाहर रोना-चिल्लाना मच रहा है।

DM , SSP पहुंचे गांव, दिया मदद का आश्वासन

कासगंज (kasganj Accident News UP Hindi) जिले के दरियावगंज-पटियाली मार्ग पर गांव गढ़ई के पास ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुए हादसे की खबर मिलते ही एटा जिले के अधिकारी गांव कसा पहुंचे। एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुखी ग्रामीणों से बात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मृतकों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि CM ने सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने हादसे में मारे गए लोगो के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button