उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

UP News: यूपी में अब निरक्षर महिलाएं भी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करेंगी !

UP News: Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) Samachar - News Watch India

Latest News! यूपी सरकार अब सूबे की निरक्षर महिलाओं के लिए भी एक ख़ास योजना पर काम कर रही है। सूबे की राज्यपाल ने सरदार बल्लव भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के एक योजना तैयार करने की बात कही है ताकि निरक्षर महिलाये भी उचित प्रशिक्षण पाकर जीवन यापन चला सके। जानकारी के मुताबिक़ यूपी सरकार आगरा विश्वविद्यालय में कांच से जुडी कला का प्रशिक्षण उन महिलाओं को देने की योजना पर काम का रही है जो भले ही निरक्षर तो हैं लेकिन कांच की जुडी कला में महारथ हाशिल किये हुए है। इस योजना से अन्य उन महिलाओं को भी लाभ हो सकता है जो कांच की कला को आगे बढाकर अपनी कमाई करना करना चाहती है।      

इसके साथ ही सरकार खेती से जुडी महिलाओं के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करना चाहती है ताकि आज की महिलाये आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर खेती से अपने जीवन को बेहतर कर सके। इसके लिए आगरा में ही एक अलग कॉलेज खोलने की भी तैयारी की जा रही है। यह कॉलेज आगरा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होगा और यहाँ पढ़ने वाली  को आगरा विश्वविद्यालय की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।    

   

नयी जानकारी के मुताबिक़ मेरठ कृषि विश्वविद्यालय को भी अपग्रेड करने की बात है ताकि निरक्षर महिलाओं को खेती से जुडी तकनीक की जानकारी दी जाए और आधुनिक खेती के बारे में प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए। यूपी की राजयपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि जो महिलाये भले ही निरक्षर हैं लेकिन वे आगे कुछ करना चाहती है उनके लिए प्रशिक्षण की जरुरी है और इसके लिए विश्वविद्यालय को ठीक करना जरुरी है। सूबे के कृषि विश्वविद्यालय महिलाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकते हैं और यह काम अब तेजी से किया जाएगा।      

Read: UP News in Hindi उत्तर प्रदेश समाचार – News Watch India

राज्यपाल आनंदी पटेल ने कहा कि आगरा विश्वविद्यालय में निरक्षर महिलाओं को कांच से जुडी कला का बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसका सर्टिफिकेट आगरा विश्वविद्यालय देगा। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय के वीसी के के सिंह को कहा कि वे ऐसी व्यवस्था करें जिससे निरक्षर उन महिलाओं को आगे बढ़ाया जा सके जो कहती से जुडी है और कुछ बेहतर करने को तैयार हैं। खेती में अपार सम्भावनाये  महिलाये इन सम्भावनानो को और भी आगे बढ़ा सकती है। राज्यपाल ने कहा कि तीन से छह महीने के इस हुनर कोर्स से महिलाओं को काफी लाभ होगा और उनके जीवन में काफी बदलाव भी आ सकते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button