ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उप राज्यपाल पर लगाया था घोटाले का आरोप, अब LG करेंगे आप के चार विधायकों पर कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं को दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सिन्हा पर 1400 करोड़ का घोटाले करने का आरोप लगाना महंगा पड़ सकता है। उप राज्यपाल विनय कुमार सिन्हा अब बहुत जल्द आप के विधायक दुर्गेश पाठक सहित चार विधायकों पर कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों का दावा है कि अपने ऊपर झूठे आरोप लगाने से आहत LG मानहानि का मुकदमा करने के साथ-साथ दूसरी कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सिन्हा आम आदमी पार्टी के जिन विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रहे हैं, उनमें विधायक दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, आतिशी और जैसमीन शाह शामिल हैं। दो दिन पूर्व आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया था कि उप राज्यपाल विनय कुमार सिन्हा ने खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते हुए 1400 करोड़ का घोटाला किया था।

यह भी पढेंः 2.27 करोड़ के घोटाले में बर्खास्त बैंक अधिकारी गिरफ्तार, 5 बैंक कर्मचारी हो चुके हैं बर्खास्त

विधायक दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, आतिशी और जैसमीन शाह ने कहा था कि नवंबर, 2016 में नोटबंदी के समय पुराने नोट नये नोट बदलने के नाम पर घोटाला किया। इन आप विधायकों का आरोप था कि जब आम जनता नकदी के लिए भटक रही थी तब तत्कालीन खादी ग्रामोद्योग विनय कुमार सिन्हा महात्मा गांधी के नाम पर घोटाला करने के नाम पर कर रहे थे। जब कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की तो उन्हें निलंबित कर दिया गया था। उप राज्यपाल इन्हीं झूठे आरोपों को लेकर अब इन सभी आप नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button