Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशक्राइम

Mathura Police Update: पुलिस बनी हैवान, हत्या का प्रयास… ‘बाबा’ करो प्रहार!

Mathura Police Update: ये पुलिसकर्मी नहीं, ये हैवान हैं… ये दरिंदे हैं और खाकी पर दाग हैं, ये धब्बे हैं। ये वो पुलिसकर्मी हैं… जिनको  सूली पर लटका देना चाहिए।जिनकी वजह से खाकी शर्मसार होती है। सूबे के मुख्यमंत्री का सख्त फरमान है कि गरीब पर अत्याचार होना नहीं चाहिए और दरिंदों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। लेकिन तस्वीरें जो सामने आई हैं उनसे साफ है कि ये पुलिस नहीं ये हैवान हैं।

बाबा की पुलिस अत्याचार की सारी हदें पार कर रही है…. कानून की धज्जियां उडा रही है। पुलिस ने युवक को लात मारी… थप्पड़ मारे… घूंसे मारे….ईंट से मारा और साहब कहते हैं कि ये कानून का राज है… ये तीन पुलिसवाले… जो इंसान कहलाने के भी लायक नहीं है।युवक बार बार चिल्लाता रहा, कोर्ट का ऑर्डर दिखाओ…. कपड़े पहनने दो…. लेकिन ये पुलिसवाले तो हैवान बने हुए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि इनके साथ एक महिला पुलिस भी है…. वो भी अपने हाथ सेंकने का काम कर रही है।

युवक को बचाने के लिए एक महिला आती है… और कहती है कपड़े पहनने दो..लेकिन हैवान बने इन पुलिसवालों को रहम नहीं आया… क्योंकि साहब वर्दी का रौब जो है… ये क्योंही देखेंगे कि इनके ऊपर भी कानून लागू होता है।. मासूम बच्चे रो रहे हैं… महिलाएं चिल्ला रही हैं… युवक न्याय के लिए गुहार लगा रहा है।लेकिन पुलिस अत्याचार की सारी हदें पार कर रही है।

ये हैरान करने वाली तस्वीरें मथुरा की हैं…. जहां पर पुलिस गुंडा बनी हुई है… और अपने आपको कानून से बड़ा समझ रही है। अब आप इस मंजर को देखिए, महिला पुलिस को देखिए…देखिए कैसे ये हैकड़ी दिखाई जा रही है।पीड़ित महिला पुलिसकर्मी से बहन बहन जी कह रही है… लेकिन तस्वीरों को देखकर तो साफ नजर आ रहा है कि ये महिला पुलिसकर्मी बहनजी कहलाने के लायक नहीं है…

थाना बलदेव पुलिस की दबंगई ओर युवक की गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। अर्ध नग्न हालत में धारा 307 के आरोपी एक युवक को पुलिस ने लात घूंसे ओर ईंटो से मारपीट करते हुए गिरफ्तार किया ।युवक कोर्ट का आदेश मांगता रहा…पुलिस मारपीट करती रही और जबरन ठोक दिया।

पुलिस की बर्बरता का वीडीयो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हत्या के प्रयास की घटना में आरोपी फरार था, जिसे पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल। हरिओम निवासी नगला गिरधर थाना बलदेव को अर्ध नग्न हालत में गिरफ्तार किया है।बिना कपड़े के गिरफ्तार युवक पर पुलिस ने तमंचा बरामद होने का दावा किया है।

पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल होने के वाद दरोगा सुरेंद्र भाटी और उनके साथ पुलिस कर्मियों की कार्य शैली पर उठ सवाल रहे है। पने घर पर नहाते हुए युवक को आखिरकार पुलिस ने बिना कपड़ों के घर में से खींचकर रोड पर लाकर जमकर लात घुसों और ईटों से क्यों पीटा कपड़े पहने तक का समय क्यों नहीं दिया।अर्ध नग्न हालत में गिरफ्तार आरोपी के परिजन पुलिस के आगे कपड़े पहनने की गुहार लगाते रहे ।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button