उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबर

Special Pooja:भारत -दक्षिण कोरिया मैत्री के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दक्षिण कोरिया की विश्व शांति की विशेष पूजा

कोरियाई विशिष्ट दल ने कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 18 फुट लंबी लेटी हुई प्रतिमा का विशेष पूजा की। |भारत सरकार के विशेष बुलावे पर भारत आये दक्षिण कोरिया के इस विशिष्ट दल ने भगवान बुद्ध की शायन मुद्रा की प्रतिमा की विशेष पूजा करके चीवर दान भी किया।दक्षिण कोरिया के 111 अति विशिष्ट बौद्ध भिक्षुओं और 89 स्टॉफ के लोगों ने महापारिनिर्वाण स्थल पर भगवान बुद्ध का विधि विधानपूर्वक पूजन किया।

कुशीनगर। भारत -दक्षिण कोरिया मैत्री के 50 वर्ष पूर्ण होने पर यहां दक्षिण कोरिया की विश्व शांति की विशेष पूजा अर्चना की गयी। दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देने के उद्देश्य से 200 बौद्ध भिक्षु कुशीनगर पहुँचे थे।


यात्रा समन्वयक आदर्श कुमार ने बताया कि विश्व शांति और भारत – दक्षिण कोरिया मैत्री के 50 वर्ष पूर्ण हो गये है। इन दोनों देशों के इन संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 200 बौद्ध भिक्षु कुशीनगर पहुँचे। भारत के 45 दिन की यात्रा पर निकला यह कोरियाई दल भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों का भ्रमण करेगा।


कोरियाई विशिष्ट दल ने कुशीनगर में भगवान बुद्ध की 18 फुट लंबी लेटी हुई प्रतिमा का विशेष पूजा की। |भारत सरकार के विशेष बुलावे पर भारत आये दक्षिण कोरिया के इस विशिष्ट दल ने भगवान बुद्ध की शायन मुद्रा की प्रतिमा की विशेष पूजा करके चीवर दान भी किया।दक्षिण कोरिया के 111 अति विशिष्ट बौद्ध भिक्षुओं और 89 स्टॉफ के लोगों ने महापारिनिर्वाण स्थल पर भगवान बुद्ध का विधि विधानपूर्वक पूजन किया।

यह भी पढेंः BJP Mission-2024: नगर निकाय चुनाव की तैयारियों साथ बीजेपी मिशन-2024 को धार देने में जुटी


इस यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षु नंदरतन भंते ने बताया कि कोरिया के इस दल ने भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े कुशीनगर में स्थित अन्य स्थलों का दर्शन भी किया । इस यात्रा की अगुवाई कर रहे विशेष दल में शामिल आदर्श कुमार ने बताया की भारत और दक्षिण कोरिया के सम्बन्ध बहुत पुराना है।

इस यात्रा से उनके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। दक्षिण कोरिया के बौद्ध भिक्षुओं की इस यात्रा दोनों देशों के सांस्कृतिक और विश्व राजनीतिक सम्बन्ध भी मजबूत होंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button