उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

धर्मांतरणः एक परिवार के 9 लोगों ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाया, 150 वर्ष बाद की घर वापसी

सहारनपुर जनपद निवासी मो. आदिल ने अपने भाई और 7 बहनों सहित इस्लाम को त्यागकर हिंदू धर्म में वापसी की। मो. आदिल ने घर वापसी करते हुए अपना नाम विवेक सैनी रख लिया। उन्होने बताया कि 150 वर्ष पूर्व उनके पूर्वज हिंदू धर्म त्यागकर मुस्लिम बन गए थे। अब उन्होने खुद, अपने भाई और 7 बहनों के साथ घर वापसी की है।

सहारनपुर। सैनी समाज के एक ही परिवार के 9 सदस्यों ने इस्लाम धर्म त्यागकर फिर से हिंदू धर्म में वापसी कर ली। सहारनपुर निवासी इस परिवार ने 150 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म स्वीकार किया था।

इस परिवार ने अब मुजफ्फरनगर के बघरा स्थित योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम में सनातन धर्म अपनाया। इसके लिए उन्होने हवन यज्ञ में आहूती देकर गायत्री मंत्र का जाप किया। तत्पश्चात पुन: हिंदू धर्म में उनकी वापसी हुई। 

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद निवासी मो. आदिल ने अपने भाई और 7 बहनों सहित इस्लाम को त्यागकर हिंदू धर्म में वापसी की। मो. आदिल ने घर वापसी करते हुए अपना नाम विवेक सैनी रख लिया। उन्होने बताया कि 150 वर्ष पूर्व उनके पूर्वज हिंदू धर्म त्यागकर मुस्लिम बन गए थे। अब उन्होने खुद, अपने भाई और 7 बहनों के साथ घर वापसी की है।

यह भी पढेंः कार्तिक पूर्णिमा स्नानः हरकी पैडी पर दस लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगायी पवित्र डूबकी  

सनातन धर्म अपनाकर आकिल ने घर वापसी करते अपना नाम रोहित सैनी रखा है। घर वापसी करके उनकी बहनें अलीशा से अनन्या सैनी, राबिया से पल्लवी सैनी, नाजिया से नीतू सैनी, वरीसा से मनीषा सैनी और गुलिस्ता से रविना सैनी, सानिया से निशा सैनी और रुकसाना से नबीता सैनी बन गयी हैं।

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के बघरा स्थित योग साधना केंद्र यशवीर आश्रम में विवेक सैनी और उसके भाई और 7 बहनों ने स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में उनके आश्रम पहुंचकर सुबह सनातन विधि से यज्ञ करते हुए गायत्री मंत्र का जाप किया।

इसके बाद स्वामी यशवीर महाराज ने परिवार के सभी 9 सदस्यों को गंगाजल से स्नान कराया। तत्पश्चात मंत्रोचार करते हुए जनेऊ धारण कराया। उसके बाद उन्हें सनातन धर्म की शपथ दिलाई गयी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button