उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Murder after Rape: अगवा कर आठ साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

कानपुर देहात। यहां एक पैंतीस वर्षीय युवक ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। युवक ने एक आठ साल की बच्ची को पहले अगवा कर दुष्कर्म किया था। लेकिन पकड़े जाने के डर से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आठ साल की मृतका भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर की रहने वाली थी। वह पिछले सप्ताह रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी। परिजनों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

पुलिस महानिरीक्षक ने भी गांव जाकर लापता बच्ची के परिजनों से मिले थे। उन्होने पड़ोसियों से भी पूछताछ की थी। बाद में उसका यमुना नदी में तैरता हुआ मिला था। जालौन जिले के कालपी थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर को यमुना नदी में मछुआरों के जाल एक शव  फंस गया था। इस पर मछुआरों ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी थी।

यह भी पढेंः Beer Bal Divas: CM धामी बोले- नई पीढी को साहिबजादों के पराक्रम, शौर्य से अवगत कराएंगे

इस शव की पहचान कानुपर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर से हुई लापता बच्ची के रुप में हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था। शव के पोस्टमार्टम में मासूम के साथ दुष्कर्म (Murder after Rape) होने का खुलासा हुआ था।

पुलिस ने भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर निवासी चन्द्रशेखर को गिरफ्तार किया है। चन्द्रशेखर बच्ची के पडोस में ही रहता था। चन्द्रशेखर ने बताया कि उसने नमकीन खिलाने का लालच देकर उसको अगवा कर लिया। उसने दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या (Murder after Rape) कर शव को यमुना नदी में बहा दिया था।

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात सुनीति का कहना है कि चन्द्रशेखर ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। दुष्कर्म और हत्यारोपी के साथ नमकीन लेने के लालच में चली गयी थी। इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी थी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button