उत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुजरातट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़पंजाबबड़ी खबरबिहारमध्य प्रदेशराजस्थानराज्य-शहरहरियाणाहिमाचल प्रदेश

जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार ,जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा ?

Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMDJY)! चुनावी वर्ष में जहां एक तरफ कैग की रिपोर्ट से मोदी सरकार पर हमले हो रहे हैं वही इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो बीजेपी की राजनीति और पीएम मोदी के प्रयास को सफलता मिलती दिख रही है। वैसे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई बेहतर काम किये गए हैं लेकिन आम जनता के लिए सरकार द्वारा शुरु की गई जनधन योजना आजाद भारत की सफल योजनाओं में शामिल है। इस योजना का लाभ सभी को मिल रहा है और इस योजना के जरिये देश के उन लोगों को भी लाभ मिल रहा है जो अब तक बैंक से कोसों दूर थे।

Read: PMJDY | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana News

जानकारी के मुताबिक जनधन खातों की संख्या अब 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। पीएम मोदी ने इन आकड़ों पर कहा है कि यह विकास का एक अहम् पड़ाव है और यह सरकार की बड़ी उपलब्धि भी है। पीएम मोदी ने कहा है कि ”यह देखकर ख़ुशी हुई है कि इनमे से आधे से अधिक खाते महिलाओं के हैं ”बता दें कि केंद्रीय वित्त मंतालय ने शुक्रवार को कहा था कि देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ से ज्यादा हो गई है और इनमे 56 फीसदी खाते महिलाओं के हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि जितने खाते अभी तक खुले हैं उनमे से 67 फीसदी खाते ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम यह भी सुनिश्चित करने में लगे हैं कि इन खातों का लाभ देश के हर लोगों को मिले और वित्तीय समावेश का लाभ भी हर कोने तक पहुंचे।

Read Latest News: PM Jan Dhan Yojana News and Updates

बता दें कि वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक़ जनधन खातों में कुल जमा राशि दो लाख करोड़ रुपये से अधिक है जबकि इन खातों के साथ लगभग 34 करोड़ रुपे कार्ड मुफ्त में जारी किये गए हैं। आपको बता दें कि जब 2014 में मोदी की पहली सरकार बनी थी तभी उन्होंने जनधन खातों का अभियान चलाया था। इस योजना के जरिये मकसद यही था कि जनधन खातों के जरिये वित्तीय समवेश को बढ़ाया जाए। इसके लिए सरकार ने बड़े स्तर पर राष्ट्रव्यापी अभियान भी चलाया। काफी प्रचार भी किए गए। इन लोगों ने कभी बैंक नहीं देखा था वे भी बैंक पहुंचे और अपना खाता खोला।

इस योजना के जरिये सरकार ने गरीबो की खूब मदद भी की है। इसी योजना के तहत कई योजनाओं के पैसे सीधे गरीबो के अकॉउंट में भेजे जाते रहे हैं और लोगों को अपनी गरीबी दूर करने में काफी मदद भी मिलती रही है। याद रहे पिछले कुछ सालों में ही देश में 13 करोड़ लोगों की गरीबी दूर हुई है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button