ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

PM मोदी ने कहा- खेती में नई पद्धति से किसान समृद्ध होंगे, 12वीं किसान सम्मान निधि हस्तांतरित

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को 12वीं किसान सम्मान निधि किसानों को सीधे उनके खाते में हस्तांतरित की। अब तक किसान सम्मान निधि की 2 लाख करोड़ की राशि जारी हो चुकी है। 12वीं किस्त के रुप में देश भर के किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ की राशि भेजी गयी है।

PM नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय किसान सम्मान सम्मेलन के पहले दिन बोल रहे थे। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश भर से करीब साढे 13 हजार किसान आये हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती में नई पद्धति से किसान समृद्ध व आधुनिक होंगे। आज से देश भर में PM किसान समृद्ध केन्द्र खोले जा रहे हैं।

यह भी पढेंः PET परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर, जुर्म कबूला, भेजा गया जेल

उन्होने कहा कि इन केन्द्रों से किसानों को सस्ता खाद मिल सकेगा। साथ ही वहां कृषि से संबंधित उपकरण, मिट्टी टेस्टिंग की मशीन, कीट नाशक दवाईयां आदि उपलब्ध होंगी। मोदी ने नैनो यूरिया को कम खर्च में अधिकतम उत्पादन का माध्यम बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नीम कोटिंग से यूरिया की काला बाजारी खत्म हुई है।अब भारत यूरिया के क्षेत्र में आत्म निर्भर हो रहा है। किसानों की फसल उत्पादन क्षमता बढने से उनकी जीवन स्तर सुधरा है।

इससे पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी अपने विचार रखे। उन्होने किसाने के हित में शुरु होने वाली भारतीय जन उवर्रक कृषि केन्द्र सहित कई किसानों के लिए शुरु की जा रहीं नई योजनाओं की जानकारी दी।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button