न्यूज़मध्य प्रदेश

सियासी पोस्टरवार ने बढ़ाई कांग्रेस की उलझन, PhonePe ने दी चेतावनी, कहा नाम और लोगो हटाए नहीं तो….

MP Phone pe posters: मध्यप्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की घड़िया नजदीक आ रही हैं। वैसे वैसे राजनीतिक दलों की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है। साथ ही चुनावी पार्टियों की तरफ से तैयारियां भी तेज हो गई हैं। सूबें में इन दिनों पोस्टरवार जमकर छिड़ा हुआ है। पोस्टर के सहारे पार्टियां एक दूसरे पर तंज कसने में लगी हुई हैं। तो वहीं अब इस पोस्टवार ने ही कांग्रेस की उलझने बढ़ा दी है।  दरअसल इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सीएम शिवारज सिंह चौहान के ‘फोन पे’ के पोस्टर पूरे भोपाल शहर में लगा दिए हैं। जिस फोन पे ने कांग्रेस पर सख्ती बरत चेतावनी दे डाली है।

 जिसमें कांग्रेस ने फोन पे के लोगो का यूज करते हुए शिवराज की फोटो लगा कर पैसे लेने का आरोप लगाया है। लगाए गए पोस्टर्स में सीएम शिवराज के चेहरे पर एक क्यूआर कोड छपा हुआ है। पोस्टर मे लिखा है कि ‘50 रूपए लाओ’ ‘फोनपे काम कराओ’। इस पोस्टर मामले पर अब कंपनी ने ऐतराज जताया है।

फोनपे का आदेश

बता दें कि फोनपे ने कांग्रेस को साफ तौर पर कहा है कि, उसका लोगो सियासी पोस्टर से हटाना चाहिए।  वो ऐसे किसी भी सियासी और गैर सियासी तीसरे पक्ष की ओर  इसके अवैध इस्तेमाल नही कर सकते। इतना ही नही कंपनी ने ये भी कहा कि हमारे लोगो का किसी भी तरह से आवैध रूप से राजनीति हथियार बनाना ठीक बात नही है। आप ऐसे किसी भी कपंनी की चीजों के साथ खिलावाड़ करें। कंपनी के लोगो को अवैध रूप से प्रयोग में नहीं ला सकते हैं। अवैध इस्तेमाल कानूनी प्रक्रिया को दावद देगा। इतना ही नहीं फोनपे ने पोस्टर से जल्द से जल्द लोगो हटाने की हिदायत भी दी है।

यही नही फोनपे ने आगे कहा कि हम किसी भी तरह की राजनिति या सियासी अभियान से जुड़े नहीं हैं जो हमें जोड़ा जा रहा है। ये हमारी कंपनी का एक रजीस्टर्ड ट्रेडमार्क लोगो है। बौद्धिक संपदा का किसी तरह का  अनधकृत इस्तेमाल PhonePe  की तरफ से कानूनी कार्रवाई को करेंगे। हम एक बार फिर कांग्रेस ने विनम्रपूर्वक पोस्टर हटाने की मांग करते हैं।

मध्य प्रदेश ही नही बल्कि इससे पहले भी कर्नाटक मे बोम्मई सरकार पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप मढ़े थे। जिसमें कांग्रेस ने क्यूआर कोड का सहारा लिया था।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button