ट्रेंडिंगतकनीकन्यूज़बड़ी खबर

बेशर्म ‘लाल टोपी’ ने भारत के खिलाफ जमकर उगला जहर. भारत पर लगाया chandrayaan-3 के झूठे सबूत दिखाने का आरोप

Chandrayaan3: भारत के chandrayaan-3 की सफलता कुछ पाकिस्तानियों को हजम नहीं हो रही हैं। इसमें से एक पाकिस्तान का पुराना प्रॉपगैंडा स्टार जैद हामिद भी शामिल है। जैद हामिद ने भारत से chandrayaan-3 की लैंडिंग का सबूत भी मांगा। उसने दावा किया कि भारत अभी तक कंप्यूटर ग्राफिक और एनिमेशन वाले वीडियो जारी कर रहा है।

पाकिस्तानीलाल टोपी नाम से कुख्यात जैद हामिद ने एक बार फिर अपनी इंटरनेशनल बेइज्जती कराई है। जैद हामिद ने अबकी बार भारत के chandrayaan-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग का सबूत मांग लिया। पाकिस्तान के इस सबसे बड़े ट्रोल ने दावा किया कि भारत ने चांद पर कोई भी अंतरिक्ष यान नहीं उतारा है, बल्कि वह झूठ बोल रहा है। जैद हामिद यही नहीं रुका, उसने यहां तक दावा किया कि भारत chandrayaan-3 के जितने भी वीडियो जारी कर रहा है, वे सब वीडियो गेम से लिए गए हैं। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और कंप्यूटर ग्राफिक की मदद से बनाया गया है। पाकिस्तानी सेना के इस अंध भक्त ने यह भी दावा किया कि भारत के chandrayaan-3 के चांद पर उतरने की पुष्टि विश्र्व के किसी भी दूसरी स्पेस एजेंसी ने नहीं की है।

जैद हामिद ने भारत पर झूठे सबूत दिखाने लगाया आरोप

जैद हामिद ने भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के साथ बातचीत के दौरान भारत के विरूध जमकर जहर उगल रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि भारत झूठ बोल रहा है। जैद ने कहा, ”भारत दावा करता है कि पूर्वी पाकिस्तान में उसका कोई रोल ही नहीं था। वे इतिहास को तोड़ते-मरोड़ते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पास एक शक्तिशाली मीडिया है, जो इसे सच साबित कर सकता है।” जैद हामिद ने यह भी कहा, ”मेरे पास कोई भी सबूत नहीं है कि भारत ने चांद पर chandrayaan-3 की लैंडिंग कराई है। उन्होंने जो भी सबूत पेश किए हैं, वे एनिमेटेड, कंप्यूटर ग्राफिक, जीएफएक्स, सीजेआई, एआई जेनरेटेड हैं। यह सिर्फ मैं नहीं बल्कि पूरी दुनिया उनकी मजाक बना रही है।”

जैद हामिद ने भारत से चंद्रयान के सबूत कि की मांग

Also Read: Latest Hindi News | Breaking Hindi News

जैद हामिद इतने पर ही नहीं रूका, उसने दावा किया, ”नासा ने या किसी दूसरी स्पेस एजेंसी ने यह कंफर्म नहीं किया है कि इन्होंने जो लैंडिंग की है, वो कंफर्म लैंडिंग है। जो इन्होंने ऑफिशियली प्रजेंट किया है, वो कॉमिकल है। वो वीडियो गेम में से निकाल के क्लिप दिखाए हैं। मुझे सबूत दें ये और चलें एक बाद उदाहरण के तौर पर यह मान लें कि चांद पर पहुंच गए तो क्या उखाड़ लेंगे, क्या कर लेंगे। 80 करोड़ लोगों को इनके यहां टॉयलेट मयस्सर नहीं हैं। पूरा मुल्क टूट रहा है, सिविल वार में, जातीय हिंसा में। लाखों पढ़े लिखे और धनी भारतीय देश छोड़ रहे हैं। ऐसे में ये चांद पर पहुंच भी गए और रोवर उतार भी लिया तो क्या कर लेंगे।”

लाल टोपी की पिटाई से जेल तक की दास्तां

जानकारी के मुताबिक बता दें जैद हामिद की इस साल यानि 2023 मई के महीनें में इमरान खान के समर्थकों ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई की गई थी। इस घटना का वीडियो भी काफी शेयर किया गया था, जिसमें इमरान खान के समर्थक जैद हामिद को बीच सड़क कार से खींचकर पीटते हुए नजर आए। इतना ही नहीं, इस जैद हामिद को 2015 में सऊदी अरब की आलोचना करने पर 8 साल की जेल और 100 कोड़े मारे जाने की सजा भी मिली थी। सऊदी सरकार ने जैद हामिद को जेल में डाल दिया था और उसकी पत्नी को भी दो हफ्तों तक मिलने नहीं दिया। बाद में पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने सऊदी अरब के सामने हाथ-पांव जोड़कर जैसे-तैसे जैद हामिद को रिहा कराया, ताकि वह फिर से पूरी दुनिया में प्रॉपगैंडा फैला सके।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button