उत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के प्रवास पर पहुंचीं देहरादून, नौ परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगी

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति को राजभवन ले जाया गया। जहां उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन में ही रात्रि प्रवास करेंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार शाम को दिल्ली वापस जाएंगी। धामी सरकार की ओर से राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के चलते कड़े सुरक्षा प्रबंध किये हैं।

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के प्रवास पर बृहस्पतिवार की शाम देहरादून पहुंचीं। वे शुक्रवार को यहां आयोजित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह भाग लेंगी। इससे पूर्व वे मसूरी स्थित राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिकरत करेंगी। साथ ही नौ परियोजनाओं को शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगी।

राष्ट्रपति  संबोधन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से यहां देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। जहां पर उत्तराखंड के राज्यपाल जे. जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

यह भी पढेंः भाजपा रामपुर से, तो सपा-रालोद खतौली से जीती, सपा की डिंपल यादव मैनपुरी से 2.88 लाख वोटों से जीतीं

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति को राजभवन ले जाया गया। जहां उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व भोज का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन में ही रात्रि प्रवास करेंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार शाम को दिल्ली वापस जाएंगी।

धामी सरकार की ओर से राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के चलते कड़े सुरक्षा प्रबंध किये हैं। अधिकृत सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रपति शुक्रवार को राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी।

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह भाग लेंगी। इसके साथ ही वे मसूरी जाएंगी, जहां राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगी। यहां वे प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button