ट्रेंडिंगन्यूज़राजस्थान

राष्ट्रपति आज जाएंगी जैसलमेर, लखपति दीदी सम्मेलन में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu Rajasthan Visit: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 दिसंबर यानी आज शनिवार को सीमावर्ती जैसलमेर की यात्रा पर है. राष्ट्रपति पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहेंगे. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 23 और 24 दिसंबर को जैसलमेर प्रवास पर रहेंगे. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज जैसलमेर जाएंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल का यह पहली बार जैसलमेर का दौरा है.

Also Read: Latest Hindi News President Droupadi Murmu Rajasthan Visit। News Today in Hindi

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे और उनके साथ सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह भाजपा कार्यालय जाएंगे जहां वह बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. देश की राष्ट्रपति द्रोपर्द मुर्मू शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में पहुंचेंगी. इसके साथ ही शाम 4 बजकर 20 मिंट पर जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में भाग लेंगी और वहां पर मौजूद महिलाओं से बात करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जैसलमेर यात्रा को लेकर वहां कि प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति शनिवार को राजकीय विमान से एयरफोर्स पहुंचेंगी. इसके बाद वहां से राष्ट्रपति हैलीकॉप्टर के द्वारा फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति वहां से पूनम सिंह स्टेडियम जाएंगी. इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद की तरफ से आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जैसलमेर दौरे को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इस कार्यक्रम में लगभग 45 लाख महिलाओं को लाभांवित किया करेंगी. राजीविका के स्टेट MD ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 दिसंबर शनिवार को जैसलमेर पहुंचेगी. इसके बाद राष्ट्रपति लखपति दीदी सम्मेलन में शामिल होंगी. इस दौरान राष्ट्रपति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक की तरफ से 100 करोड़ रुपए का ऋण, आजीविका संवर्धन सहायता 40 करोड़ और राजस्थान महिला निधि ऋण के 10 करोड़ की राशि के चेक वितरित करेंगी. इसके साथ ही इस कार्यक्रम में राजीविका कम्युनिटी कैडर को स्कूटी वितरण करेंगी. MD ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हिस्सा लेंगी. इसके साथ ही राजीविका के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 45 लाख महिलाओं को लाभांवित किया जाएगा. इसके साथ साथ लखपति दीदी सम्मेलन में राजविका के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. इसमें आर्थिक गतिविधियों को भी दर्शाया जाएगा और गैर सरकारी संगठन स्टॉल भी लगाएंगे. जिनका राजीविका के साथ आजीविका संवर्धन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए MOU किया जाएगा.

Rohit Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button