ट्रेंडिंगन्यूज़राजनीति

राहुल गांधी अब पप्पू नही रहे ,घमंडी और चीनी एजेंट का मिला तमगा !

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी अब पप्पू नही रहे। उन्होंने अपने पप्पू वाले इमेज को बदल दिया। बीजेपी वाले भी अब उन्हें पप्पू नही कहते।बीजेपी वालों ने उनका नया नामकरण किया है। घमंडी ,चीनी एजेंट और परिवारवादी। यह सब नई राजनीति की देन है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल की छवि बदल गई। उनके हाव भाव भी बदले और बोलने का अंदाज भी बदल गया। जानकारों का कहना है कि राहुल का यह बदलाव बीजेपी को रस नही आ रहा है। बीजेपी को लग रहा है कि जिसे पप्पू बनाने में करोड़ों की राशि फूंक दी गई वह अचानक टक्कर देने की बात करने लगा है। विदेशों में जाकर भी वाहवाही लूट रहा है और देशी विदेशी मीडिया भी उसकी खबर को ले रहा है। बीजेपी अचरज में है।

Also Read More: Latest Hindi News Live | News watch india
जानकर कह रहे है कि विदेशों में पीएम मोदी का डंका बजता है। बजना भी चाहिए ।भारत जैसे महान देश और बड़े बाजार का डंका तो बजना ही चाहिए। कोई भी देश ऐसे ही डंका नही बजाता। जब उसके लाभ सधते नजर आते है तो वह भारत का डंका बजता है। दुनिया मार्केट इकोनॉमी में जी रही है। बिना लाभ लिए कोई किसी का डंका नही बजाता। लेकिन राहुल का भी तो विदेशों में खूब डंका बज रहा है। दुनिया भर के देश राहुल को जानते है और पहचानते भी है। राहुल की पीएम मोदी के सामने कोई औकात नही है लेकिन उनकी पहचान तो है। यह पहचान चाहे जिस वजह से हो।

दुनिया के शिक्षण संस्थानों में राहुल की बड़ी मांग है। वे जाते भी है और छात्रों से मिलते भी है। युवाओं की वे पहली पसंद है। पढ़े लिखे लोगों में उनका क्रेज है। उनकी वाणी में ताकत है। वे आम लोगों से बात करके बहुत कुछ सीखते हैं। यह राहुल की विशेषता है। चुनाव पर नजर डाले तो उसमे भी वे सफल होते दिख रहे हैं। वे दिमाग से नही दिल से लोगों से मिलते है और फिर उसका लाभ उन्हे मिलता दिख रहा है।

कहा जा रहा है कि राहुल एक और भारत जोड़ो यात्रा करेंगे। गुजरात से मेघालय तक की यात्रा। यह यात्रा कब होगी कोई नही जानता। होगी भी या नहीं यह भी कोई नही जानता ।लेकिन यात्रा की बात है रोज आती रहती है। कांग्रेस के कुछ लोग भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आपत्ति भी दर्ज कर रहे हैं। इनका कहना है कि अगर राहुल फिर से यात्रा करते हैं तो पांच राज्यों के चुनाव प्रभावित हो सकते है। इसलिए यात्रा की कोई जरूरत नहीं है।

लेकिन कुछ कांग्रेसी मान रहे हैं कि राहुल को यात्रा करनी चाहिए। इससे उनकी छवि भी बदलती है और पार्टी में एक ऊर्जा भी आती है। कर्नाटक और हिमाचल में पार्टी की जीत के पीछे भारत जोड़ा यात्रा का बड़ा हाथ है।

Also Read Here: Latest Hindi Samachar | News Watch India
राहुल यात्रा करते है या नहीं यह तो अलग बात है लेकिन बीजेपी की परेशानी राहुल के बढ़ते कद की वजह से बढ़ रही है।हालाकि अभी देश में पीएम मोदी के सामने कोई टिकता नजर नहीं आता। पीएम मौजूदा दौर में बेहतर वक्त है लेकिन राहुल की दिल वाली राजनीति बीजेपी को परेशान कर देती है। परेशानी तो पीएम मोदी की भी है ।लेकिन यह परेशानी बदलते सामाजिक राजनीतिक परिवेश को वजह से है।

विपक्षी गठबंधन कितना सफल होगा यह कोई नहीं जानता। यह गठबंधन रहेगा या टूटेगा यह भी कोई नही जानता। लेकिन अगला लोकसभा चुनाव महाभारत सरीखे होगा यह सब को पता है। इस चुनाव में राहुल की बड़ी भूमिका होनी है। वे पीएम के उम्मीदवार नही है। होंगे भी नही। नही जिस तरह के सवाल वी उठा रहे है उसकी काट बीजेपी नही ढूंढ पाए तो फिर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। चाहे वह चीनी एजेंट हों ,घमंडी हों और परिवारवादी ही क्यों न हो। बीजेपी के भीतर खलबली तो है।तभी तो बीजेपी के लोग अब भूत से अनर्गल प्रलाप भी कर रहे हैं। देश सब देख रहा है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button