उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

गायिका फरमानी नाज का सगा भाई डकैती के आरोप में गिरफ्तार, पिता व जीजा भी सरिया लूट गिरोह में शामिल

थाना सरधना पुलिस ने मंगलवार को एक सरिया लूट गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस लूट गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नाजी का भाई अरमान भी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद 200 किलो सरिया भी बरामद कर लिया। साथ ही एक वाहन बरामद किया गया है, जिसे गिरोह लूट की घटना को अंजाम देने थे।

मेरठ। ‘हर हर शंभू’ गाने को लेकर चर्चा में आई गायिका फरमानी नाज की पारिवारिक भूमिका आपराधिक निकली। फरमानी नाज के सगे भाई को पुलिस ने डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है।

फरमानी नाज का सगा भाई अरमान सरिया लूट गिरोह का सदस्य है। वह अपने गिरोह के साथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं फरमानी के पिता और जीजा भी इस लूट गिरोह में शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

मेरठ के थाना सरधना पुलिस ने मंगलवार को एक सरिया लूट गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस लूट गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नाजी का भाई अरमान भी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद 200 किलो सरिया भी बरामद कर लिया। साथ ही एक वाहन बरामद किया गया है, जिसे गिरोह लूट की घटना को अंजाम देने थे।

यह भी पढेंःलालकृष्ण आडवाणी 95 साल के हुएः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजनाथ सिंह जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे

इस गिरोह ने सरधना और सरूरपुर में लूट और डकैती को अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरमानी नाज का भाई अरमान ग्रुप का सक्रिय सदस्य है। इसके अलावा पिता और जीजा लूट के माल को खपाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

गायिका फरमानी नाजी

फरमानी के परिवार के ये तीनों सदस्य अपराधी हैं। ये दूसरे सदस्यों को साथ डकैती की वारदात को अंजाम देते हैं। फरमानी के पिता व जीजा डकैती के माल को बाजार में बेचने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button