ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

लालकृष्ण आडवाणी 95 साल के हुएः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजनाथ सिंह जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे

लालकृष्ण आडवाणी 8 नवंबर, 1927 को करांची (पाकिस्तान) में जन्मे थे। वे देश के बंटवारे के समय हिन्दुस्तान चले आ गये थे। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे देश के गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं।

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी मंगलवार को 95 साल के हो गये। आडवाणी को 95वें जन्मदिन की बधाई देने के लिए तमाम नेता उनके आवास पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन की बधाई देने उनके घर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आडवाणी को गुलदस्ता भेंट किया और उनसे कुशलक्षेम पूछी। प्रधानमंत्री मोदी जहां उत्साहित नजर आये। लालकृष्ण आडवाणी भी काफी प्रसन्नचित दिखे। मोदी और आडवाणी ने काफी देर तक साथ बैठकर बातें कीं। राजनाथ सिंह ने भी उनके दीर्घायु की कामना की।

लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

यह भी पढेंःप्रेम प्रसंगः तमंचा लेकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा, विवाद होने पर चलाई गोली खुद को ही लगी

उधर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्विट कर लालकृष्ण आडवाणी को बधाई दी। शाह ने कहा कि आडवाणी जी ने सतत परिश्रम से देश भर में भाजपा संगठन को मजबूत किया। देश के विकास में उनके अमूल्य योगदान को कभी नहीं भूला जा सकता।

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी 8 नवंबर, 1927 को करांची (पाकिस्तान) में जन्मे थे। वे देश के बंटवारे के समय हिन्दुस्तान चले आ गये थे। वे भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा वे देश के गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button