उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Taj Mahal: ताजमहल पर 1.47 लाख का गृहकर देय, नगर निगम ने एएसआई को भेजा नोटिस

आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) द्वारा पहली बार नोटिस भेजा गया है। इस गृहकर (House Tax)का नोटिस पाकर ASI (Archaeological Survey of India) के स्थानीय अधिकारी अचंभित हैं। इस संबंध में वे अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे हैं।

आगरा। आगरा नगर निगम विश्व धरोहर ताजमहल (Taj Mahal)से भी गृहकर(House Tax) वसूली करेगा। इसके लिए नगर निगम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को नोटिस भेजा है। Archaeological Survey of India (ASI) को भेजे नोटिस में ताजमहल (Taj Mahal) के गृहकर के रुप में 1.47 लाख रुपये जमा कराने को कहा गया है।  

आगरा नगर निगम (Agra Nagar Nigam) द्वारा पहली बार नोटिस भेजा गया है। इस गृहकर (House Tax)का नोटिस पाकर ASI (Archaeological Survey of India) के स्थानीय अधिकारी अचंभित हैं। इस संबंध में वे अपने विभाग के उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श कर रहे हैं।

यह भी पढेंःRoad Accidents: घने कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, 3 मरे, 20 से ज्यादा घायल

नगर निगम द्वारा भेजे नोटिस में 88784 रुपये गृहकर के रुप में व 47943 रुपये ब्याज की राशि दर्शायी गयी है। ताजमहल (Taj Mahal) का यह गृहकर राशि 31 मार्च 2022 तक की है। इस गृहकर (House Tax) राशि को जमा कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों से बात की। उन्होने नगर निगम से नोटिस मिलने की बात तो स्वीकार की। लेकिन इससे ज्यादा इस विषय पर बात करने से इंकार किया। नगर निगम के गृह कर विभाग के अधिकारी इस नोटिस को विभाग की आम कार्य बता रहे हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button