ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

नहीं थमी श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें, ज़मानत याचिका हुई खारिज, जानिए क्या है कारण ?

श्रीकांत त्यागी को नोएडा की सोसाइटी में महिला के साथ की गई बदसलूकी के आरोप में दायर जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। पुलिस ने तीन नए और छह पुराने केसों की जानकारी कोर्ट को सौंपी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

श्रीकांत त्यागी को लेकर सियासी गलियारों में गरमाहट छाई हुई है। समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधि ने शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से नोएडा में उनके फ्लैट पर मुलाकात की। करीब 40 मिनट तक चली बातचीत के दौरान उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के हाथ लगा जैकपॉट, अपनी फेवरेट अदाकारा के साथ करेगें स्क्रीन शेयर

सपा की मुलाकात के बाद नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष का इस्तीफा

इसके बाद नोएडा महानगर के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए शैलेंद्र कुमार ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष को लेटर में लिखते हुए कहा कि ‘मैं शैलेंद्र कुमार उपाध्यक्ष नोएडा महानगर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के श्रीकांत त्यागी (सोसाइटी के महिला के साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की के साथ वैश्य जाति पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोपी) के परिवार से मिलने के पार्टी के निर्णय से असहमत होते हुए जिला उपाध्यक्ष नोएडा महानगर अपने पद एवं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने सभी सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे रहा हूं। महिलाओं के साथ गाली गलौज धक्का-मुक्की और बदतमीजी मुझे या मेरे किसी भी सहयोगी को बर्दाश्त नहीं है।‘

क्या है पूरा मामला?

नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी में पांच अगस्त को एक महिला के साथ श्रीकांत त्यागी की बदसलूकी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा था, जिसमे श्रीकांत त्यागी उस महिला के साथ बदतमीज़ी और गाली-गलौज करते नज़र आ रहा था। ये वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद श्रीकांत फरार चल रहा था।  काफी कोशिशों के बाद नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को नौ अगस्त को सुबह मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद सूरजपुर कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button