ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में शिंदे गुट व विपक्षी विधायको में जमकर हुई धक्का मुक्की

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में बुधवार को शिंदे गुट व विपक्षी विधायक आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षो के विधायको में जमकर कहासुनी और धक्का मुक्की हुई। अपने गुट के विधायकों को शांत करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुद मौके पर पहुंचना पड़ा और उनके कहने पर ही विधायक शांत हुए।

दरअसल बुधवार को शिंदे गुट के विधायक विधान परिसर में बनी सीढियों पर बैठे हुए थे, तभी उन्होने उद्धव गुट व एनसीपी के विधायक आते दिखायी दिये तो उन्होने पिछली सरकार में हुए घोटालों को लेकर कटाक्ष करते हुए नारेबाजी करने लगे। इस पर एनसीपी के एक विधायक ने शिंदे गुट के विधायकों को गाजर दिखाते हुए ’50 खोखे, एकदम ओके’ के नारे लगाने से स्थिति बिगड़ गयी। इस पर दोनों गुटों को विधायक आमने सामने आ गये और उनमें धक्का मुक्की शुरु हो गये। वहां हालत कहा सुनी के बाद हाथापाई तक आ गयी।

यह भी पढेंः डांसर सपना चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस हरियाणा रवाना, एसीजेएम ने जारी किये गिरफ्तारी वारंट

विधान सभा परिसर में सत्तापक्ष व विपक्षी विधायकों को बीच तकरार व हंगामा होने का खबर पाकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुद मौके पर पहुंचे। शिंदे की दखल से ही सत्तापक्ष के विधायक शांत हुए और स्थिति और ज्यादा बिगड़ने से बच गयी। इस घटना को लेकर उद्धव गुट के विधायक काफी आहतित नजर आये।  

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button